Diwali 2021 Matka Phirni Recipe In Hindi: दिवाली बन जाएगी औप भी स्पेशल, मेहमानों को खिलाएं मटका फिरनी, यहां पढ़ें आसान रेसिपी

Diwali 2021 Matka Phirni Recipe In Hindi: आप घर आए मेहमानों का मुंह बाजार की मिठाई से नहीं बल्कि मटका फिरनी से मीठा कर सकते हैं.

Published date india.com Published: November 4, 2021 10:45 AM IST
matka phirni recipe in hindi
matka phirni recipe in hindi

Diwali 2021 Matka Phirni Recipe In Hindi: दिवाली (Diwali 2021) को रोशनी और खुशियों का त्योहार माना जाता है. इस दिन लोग घरों में दीये जलाते हैं और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं. दिवाली हिंदूओं का खास त्योहार है. यूं तो दिवाली पर लोग मार्केट से मिठाई लेकर आते हैं लेकिन इस बार आपको बाहर से मिठाई लाने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको घर पर ही फिरनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ऐसे में आप घर आए मेहमानों का मुंह बाजार की मिठाई से नहीं बल्कि मटका फिरनी (Matka Phirni Recipe) से मीठा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर मटका फिरनी-

मटका फिरनी की सामग्री

– 1/2 लीटर दूध
-1 कप लंबे दाने वाला चावल
– केसर
– चीनी
– जरूरत के अनुसार खोया

मटका फिरनी की विधि

सबसे पहले एक पैन ले. अब पैन में दूध डाले. इसके बाद दूध में केसर डालकर उसे अच्छी तरह से पका ले. आपको दूध को चम्मच चलाते हुए तब तक पकाना है जब तक यह गाढा ना हो जाए. अब इसमें चावल और सूजी डाल दें और इसे मध्यम आंच में पकने दे. इसटे बाद इसमें केसर के डालें और 8 से 10 मिनट तक चावल के साथ पका ले. अब इस मिश्रण में कंडेंस मिल्क और खोवा डाले और उसे अच्छी तरह से मिला ले. इसे आपको चम्मच की सहायता से इतनी अच्छी तरह से मिलाना है, जिससे इसमें गुठलीयां ना पड़े. इसके बाद उसमें शक्कर डालें और मध्यम आंच में थोड़ी देर पका लें. इसमें लगातार चम्मच चलाते रहें. क्योंकि फिरनी जैसे जैसे पकने लगता है तो फिर भी नीचे चिपकने लगता है. इसे ठंडा होने दे. अब इसे परोसे. परोसने के लिए मिट्टी के छोटे-छोटे मटके का इस्तेमाल करे. इसे ठंडा करके ही मिट्टी के बर्तन में परोसा जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.