By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Diwali 2021 Puja Instant Glow: काम के चलते अभी तक नहीं मिला पार्लर जाने का टाइम, दिवाली पूजा से पहले सिर्फ 10 मिनट में पाएं इंस्टेंट ग्लो
Diwali 2021 Puja Instant Glow: अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं आप आज दिवाली की पूजा से पहले सिर्फ 10 मिनट में ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं.
Diwali 2021 Puja Instant Glow: त्योहारों पर महिलाओं की इच्छा होती है कि वह खूबसूरत नजर आए. ऐसे में महिलाएं त्योहार से एक दो दिन पहले ही पार्लर जाने लगती हैं. लेकिन बहुत से महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें त्योहार पर काम के चलते पार्लर जाने का टाइम नहीं मिल पाया है. ऐसे में अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं आप आज दिवाली की पूजा से पहले सिर्फ 10 मिनट में ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे-
पहला स्टेप- सबसे पहले त्वचा को एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है. इसके लिए आपको चावल के आटे और थोड़ी सी दूध की मलाई की जरूरत है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा लें, इसमें थोड़ी दूध की मलाई डालें और अच्छी तरह मिलाएं. फिर इससे अपने चेहरे और गर्दन पर सर्कुलेशन में एक्सफोलिएट करें.
दूसरा स्टेप- दूसरा स्टेप है मसाज करना. इसके लिए दूध की मलाई, एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच बेसन मिलाएं. सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इससे अपने चेहरे और गर्दन की मसाज करें.
तीसरा स्टेप- तीसरा स्टेप है फेसपैक. इसे बनाने के लिए दूध की मलाई में थोड़ा सा शहद और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. कुछ मिनटों के बाद, आप इसे नॉर्मल पानी से धो लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें