
Ritika
रितिका वर्तमान में India.com हिंदी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जी न्यूज हिंदी में लाइफस्टाइल, फैशन, फूड जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा खासा अनुभव है. ... और पढ़ें
Best Face Yoga Exercises For Glowing Skin: आजकल हर कोई अपनी डल स्किन से काफी ज्यादा परेशान रहता है काफी कुछ करने के बाद भी ठीक सा असर चेहरे पर नहीं दिखता है. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हर कोई महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेता है, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को अंदर से निखारना चाहते हैं, तो कुछ योगासन कर सकते हैं. प्राकृतिक तरीका अगर आप अपनाते हैं, तो चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और त्वचा की चमक को निखारने में काफी ज्यादा मदद मिलती है. फेस योगासन को करने से आपकी अपनी स्किन को जवान रखने के साथ-साथ इसको ग्लोइंग भी बना सकते हैं. नियमित रूप से फेस योग करने से चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव के साथ-साथ स्किन टाइट और हेल्दी भी नजर आती है. आइए जानते हैं ऐसे 5 फेस योगासन, जिन्हें रोजाना कुछ मिनट करने आप अपनी स्किन को खिला-खिला रख सकते हैं. आइए जान लीजिए.
ग्लोइंग स्किन के लिए 5 फेस योगासन
1. जॉलाइन स्कल्प्टर
जॉलाइन स्कल्प्टर को करना बेहद ही आसान है. मांसपेशियों को टोन में रखता है. इसको आप घर पर आसानी से कर सकते हैं. इसको रोजाना करने से त्वचा मजबूत और झुर्रियों से दूर रहती है. ये एक्सरसाइज करने के लिए आप सुबह के समय का चुनाव कर सकते हैं. 10 सेकंड तक आपको इसको करना चाहिए.
2. नेक टाइटनर
नेक टाइटनर को भी आप कर सकते हैं. ये करना काफी ज्यादा आसान है और ये आपके फेस के लिए भी बेस्ट साबित होता है. नेक टाइटनर गर्दन की मांसपेशियों को टोन करके आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है और साथ ही गर्दन में तनाव महसूस अगर आपको हो रहा है, तो आप इसको रोजाना भी कर सकते हैं.
3. चीक लिफ्ट एक्सरसाइज
चीक लिफ्ट एक्सरसाइज को करना भी काफी ज्यादा आसान है. ये आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने, गालों को टोन और लिफ्ट करने के लिए यह ये योगासन काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. ढीले गालों में कसाव लाता है और साथ ही चेहरे की बनावट को भी बेहतर करता है, स्किन अधिक फ्रेश नजर आती है.
4. फोरहेड स्मूदिंग योग
फोरहेड स्मूदिंग योग को भी आप रोजाना कर सकते हैं. माथे की झुर्रियों को कम करने के लिए यह एक्सरसाइज काफी ज्यादा बेस्ट मानी जाती है. इसको घर पर करना बेहद ही आसान है. आप रोजाना इसको अगर करते हैं, तो गजब के फायदे आपको देखने के लिए मिल जाएंगे.
5. फिश फेस पोज
फिश फेस पोज को भी आप घर पर आसानी से कर सकते हैं. इसको करना बेहद ही आसान होता है. यह फेस योग गालों और जबड़े की मांसपेशियों को टोन करने में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. गालों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं. आपके चेहरे का आकार ठीक हो सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.