
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इन्हें सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ड्राई फ्रूट के साथ साथ इसका पानी भी बेहद फायदेमंद होता है. किशमिश की गिनती ड्राई फ्रूट्स में की जाती है. इसका पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने में मदद करता है. आपने भले ही किशमिश के पानी से जुड़े फायदों के बारे में सुना हो, लेकिन क्या आपको पता है कि किशमिश के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपको वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं. जी हां अगर आप सही तरीके से इस ड्राई फ्रूट के पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से गिरेगा.
कैसे पिएं किशमिश का पानी?
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो किशमिश का पानी आपके काम आ सकता है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर इसका सेवन कैसे करें? आपको बता दें कि इसका सेवन करना बेहद आसान है. सबसे पहले तो बता दें कि सुबह-सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना चाहिए. इसके सेवन के लिए रात को एक कटोरी में पानी भरें और इसमें कुछ किशमिश को भिगो दें. अगली सुबह इस पानी को पी लें, कुछ दिनों तक ऐसा करने के बाद आपको बदलाव देखने को मिलेंगे.
किशमिश के पानी के फायदे:
किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व:
किशमिश में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में ये किशमिश का पानी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है. किशमिश का पानी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को काफी हद तक बेहतर बना सकता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.