ठंड के मौसम में ड्राई स्किन और रूखे बालों से हैं परेशान? ये आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर देखें, दूर से शाइन करेंगे दोनों

सर्दियों के दिनों स्किन की रंगत उड़ जाती है तो वहीं बाल भी बेजान नजर आने लगते हैं, ऐसे में अगर आप भी इनसे परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए जादू की तरह काम कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Published date india.com Published: December 26, 2025 2:21 PM IST
ठंड के मौसम में ड्राई स्किन और रूखे बालों से हैं परेशान? ये आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर देखें, दूर से शाइन करेंगे दोनों

ठंड का मौसम अपने संग कई त्योहार और खुशियां लेकर आता है, हालांकि ये हमारी स्किन और बालों के लिए बड़ी परेशानी भी अपने संग लाता है. कम नमी वाली ठंडी हवा और इनडोर हीटिंग के कारण त्वचा और सिर की त्वचा से प्राकृतिक नमी छिन जाती है, जिससे रूखापन, खुजली, फ्लेकिंग और डैंड्रफ की समस्या होने लगती है. ऐसे में स्किन और बालों दोनों का बुरा हाल हो जाता है. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है इन दोनों ही परेशानियों में घरेलू नुस्खें रामबाण की तरह काम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय जो इन समस्याओं से निजात पाने में कारगर हैं.

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है रूखी त्वचा और डैंड्रफ की समस्या?

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर रूखी त्वचा और झड़ते हुए बालों के पीछे की वजह क्या है?

ठंडी हवा और कम नमी: दरअसल में ठंड के मौसम में कम नमी वाली ठंडी हवा त्वचा और स्कैल्प से प्राकृतिक तेल छीन लेती है, जिसके चलते ये रूखे हो जाते हैं

गर्म पानी से नहाना: ठंड के मौसम में हम में से अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाते हैं या इसका इस्तेमाल करते हैं ऐसे में रूखेपन की समस्या बढ़ जाती है.

इनडोर हीटिंग: ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग ज्यादा कमरे में हीटर लगाकर रखते हैं, जिससे हवा की नमी कम हो जाती है, ऐसे में भी बाल झड़ने लगते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कम पानी पीना: सर्दियों में हम गर्मी की तुलना में कम पानी पीते हैं, ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन से त्वचा प्रभावित होती है.

रूखी त्वचा और बेजान बालों के लिए घरेलू उपाय-

  • दही-मेथी का पैक-

दही-मेथी का फेस पैक आपके लिए जादू की तरह काम कर सकता है. इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में 1 छोटा चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं. रूखी त्वचा या स्कैल्प पर 15-20 मिनट लगाकर रखें, फिर धो लें. दरअसल में दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जबकि मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन और खुजली को शांत करते हैं. इससे त्वचा और बाल दोनों खिले-खिले नजर आएंगे.

  • नारियल तेल की मालिश-

नारियल तेल का इस्तेमाल ठंड के मौसम में जमकर किया जाता है. इसके लिए 1 से 2 छोटे चम्मच नारियल तेल गुनगुना करना है और बस स्कैल्प या रूखी त्वचा पर लगा लेना है. इसे रात भर लगाकर रखें और सुबह धो लें.
इससे गहराई तक नमी पहुंचेगी, जिससे स्किन ग्लो करेगी और बाल शाइन.

  • एलोवेरा जेल-

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अक्सर लोग बालों और स्किन के लिए करते हैं. इसके लिए आपको बस ताजा एलोवेरा जेल निकालना है और प्रभावित जगहों पर लगा लेना है. इसे ऐसे ही 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें. इससे खुजली कम होगी, साथ ही साथ सूजन घटेगी और नमी का संतुलन बना रहेगा.

  • शहद और जैतून तेल

रूखी स्किन और बेजान बालों के लिए ये भी एक बेहद कारगर नुस्खा है. इसके लिए आपको बस 1 छोटे चम्मच शहद में 1 छोटा चम्मच जैतून तेल मिलाना है और स्कैल्प या रूखी त्वचा पर लगा लेना है. इसे आपको 15 से 20 तक लगाकर रखना है और उसके बाद धो लेना है. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि जैतून तेल नमी को लॉक करता है. इससे आपकी स्किन और बालों दोनों को फायदा होगा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.