Easy Home Remedies For Chapped Lips To Get Baby Soft Lips In Hindi
फटे होठों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय! बेबी सॉफ्ट हो जाएगी स्किन
Chapped Lips Home Remedies: फटे होठ दर्दनाक होते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ खास घरेलू उपाय कर सकते हैं. इस्तेमाल करते ही आपके फटे होंठ बेबी सॉफ्ट हो जाएंगे. वहीं रंग भी हल्का होकर गुलाबी दिखेगा.
Fate HothonKeUpay:सर्दी हो या धूप, फटे होठ हर किसी को परेशान करते हैं. होंठ फटने से दर्द होता है और चेहरा भी बेजान लगता है. लेकिन घबराइए नहीं! घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से आप अपने होठों को दोबारा मुलायम और गुलाबी बना सकते हैं. आइए जानते हैं 5 बेस्ट घरेलू उपाय.
फटे होठों के लिए असरदार घरेलू उपाय
1. शहद और चीनी का स्क्रब
शहद नमी देता है और चीनी मृत त्वचा हटाती है. इस नुस्खे को बनाने के लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच चीनी मिलाएं. इसे होठों पर हल्के हाथों से 1 मिनट तक मलें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में 3 बार करें, फर्क खुद दिखेगा.
2. नारियल तेल का जादू
नारियल तेल सबसे आसान और असरदार उपाय है. इस नुस्खे के लिए रात को सोने से पहले फटे होठों पर थोड़ा सा शुद्ध नारियल तेल लगाएं. सुबह तक होंठ मुलायम हो जाएंगे. ठंड में इसे दिन में 3-4 बार भी लगा सकते हैं.
3. घी या मक्खन लगाएं
ये नुस्खा दादी-नानियों का फेवरेट है. इसमें थोड़ा सा देसी घी या अनसाल्टेड मक्खन होठों पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें. फिर हल्के से पोंछ लें। ये बहुत जल्दी राहत देता है और होंठों को बेबी सॉफ्ट बनाता है.
4. एलोवेरा जेल का कमाल
ताजा एलोवेरा पत्ता लें और उसका जेल निकालकर होठों पर लगाएं. इसके लिए 15-20 मिनट बाद धो लें. एलोवेरा ठंडक देता है और फटे होठों को जल्दी भरता है. रोजाना लगाएं तो 3-4 दिन में ही फर्क दिखेगा.
Add India.com as a Preferred Source
5. गुलाब की पंखुड़ियां और दूध
ये नुस्खा भी फटे होठों से राहत दिला सकता है. 10-12 गुलाब की पंखुड़ियों को थोड़े से दूध में भिगोकर पीस लें. फिर इस पेस्ट को होठों पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें. ये न सिर्फ फटे होंठ ठीक करता है बल्कि होंठों को नेचुरल पिंक भी बनाता है.
खास जरूरी टिप्स
दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं
होंठ चाटने की आदत छोड़ें
बाहर जाते समय लिप बाम जरूर लगाएं
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.