Easy Home Remedies For Cold And Cough Consume This Ayurvedic Powder To Get Relief Form Cold And Cough Know Other Benefits
मौसम बदलने के चलते सर्दी-खांसी की जकड़ में आ गए हैं आप? तो ये रहा इसका देसी इलाज
हम में से कई लोगों को कमजोर इम्यूनिटी के चलते सर्दी-खांसी की परेशानी होने लगती है, ऐसे में अगर आप भी इससे पीड़ित हैं तो त्रिकटु चूर्ण आपके काम आ सकता है.
Cold Home Remedies: मौसम बदलते ही कई तरह की परेशानियां हमें घेरने लगती हैं, इनमें जो समस्याएं सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं वो हैं सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या, जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है उन्हें ये मौसमी बीमारियां जल्दी घेरती हैं. ऐसे लोग अक्सर सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं. मौसम परिवर्तन के दौरान वीक इम्यूनिटी वाले लोग सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं से घिरे रहते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखें. इसके लिए कई चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं. इन्हीं में से एक हैॉ आयुर्वेदिक त्रिकटु. इसके सेवन से सिर्फ सर्दी-खांसी ही नहीं बल्कि कई गंभीर समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं. आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ क्या हैं और इसे बनाने और इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में.
त्रिकटु चूर्ण क्या है?
त्रिकटु चूर्ण एक आयुर्वेदिक उपचार है जो सर्दी-खांसी, अपच और कोलेस्ट्रॉल में बेहद फायदेमंद माना जाता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए रसोई में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल ही किया जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है.
किन समस्याओं में है फायदेमंद:
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए त्रिकटु चूर्ण किसी जड़ीबूटी से कम नहीं है. इसके सेवन से सर्दी-खांसी की समस्या दूर करने में मदद मिलती है. यह भूख बढ़ाता है और पेट को एंजाइमों का उत्पादन करने के लिए भी उत्तेजित करता है जो पाचन में मदद करते हैं. यह श्वसन प्रणाली के लिए भी बहुत अच्छा है और अस्थमा और एलर्जिक राइनाइटिस को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह फैट को बर्न करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यह थायरॉइड से लेकर गले की खराश और टॉन्सिलाइटिस तक गले की सभी बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है.
कैसे बनाएं ये पाउडर?
Add India.com as a Preferred Source
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसे घर में कैसे बनाया जाए तो चलिए हम बताते हैं. सौंठ,काली मिर्च, और पीपली को त्रिकूट कहते हैं. त्रिकटु चूर्ण को बनाने के लिए इनको आप धूप में सुखाकर पीसकर इसका कूट बना सकते हैं और आपका त्रिकूट चूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा. चूंकि पीपल और काली मिर्च गर्म होते हैं इसलिए आप इनकी मात्रा थोड़ी कम कर सकते हैं. अगर इसका स्वाद बहुत तीखा है तो इसे खाने में मिलाकर भी खाया जा सकता है.
आप आधा चम्मच चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना सबसे जरूरी है ताकि आप अपनी प्रकृति और बीमारियों के अनुसार इसकी खुराक और अपने शरीर पर इसके प्रभाव को समझ सकें.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.