Easy Lungs Strength Test Try At Home To Check You Lung Capacity In Hindi
Lungs Test: घर बैठे-बैठे पता लगाएं, कितने मजबूत हैं आपके फेफड़े? ये टेस्ट करते ही मिनटों में बाहर आ जाएगा सारा सच!
Lungs Strength Test at Home: फेफड़ों की हेल्थ पता लगाने के लिए आपको डॉक्टरों के पास जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे इन टेस्टों को करके बड़ी आसानी से अपने फेफड़ों का असली हाल पता कर सकते हैं.
Lungs Function Test: हमारे फेफड़े शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें सांस लेने में मदद करते हैं. लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे फेफड़ों पर काफी बुरा असर पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फेफड़े कितने स्वस्थ हैं? कुछ आसान टेस्ट (How to Check Lung Health) के जरिए आप घर बैठे अपनी फेफड़ों की ताकत का पता लगा सकते हैं. ये टेस्ट इतने आसान हैं कि मिनटों में आपको सच पता चल जाएगा. आइए जानते हैं कैसे!
फेफड़ों के लिए टेस्ट
1. स्ट्रॉ टेस्ट
इस टेस्ट (Straw Test for Lungs) के लिए आपको सिर्फ एक स्ट्रॉ और एक मोमबत्ती चाहिए. मोमबत्ती को जलाएं और इसे टेबल पर रखें. अब स्ट्रॉ से सांस छोड़ते हुए मोमबत्ती की लौ को बुझाने की कोशिश करें. अगर आप 2-3 फीट की दूरी से लौ बुझा पाते हैं, तो आपके फेफड़े अच्छी स्थिति में हैं. अगर नहीं, तो थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है.
2. गुब्बारा टेस्ट
एक गुब्बारा लें और गहरी सांस लेकर उसे एक बार में जितना हो सके फुलाएं. अगर गुब्बारा (Balloon Test Breathing) अच्छा खासा बड़ा हो जाता है, तो आपके फेफड़े ठीक हैं. यह टेस्ट फेफड़ों की हवा संभालने की क्षमता को दर्शाता है. इसे रोज करें और देखें कि क्या सुधार हो रहा है.
3. सीढ़ी टेस्ट
घर की सीढ़ियों (Stair Climbing Lung) पर तेजी से 2-3 मंजिल चढ़ें. अगर आप बिना रुके और बिना सांस फूलने के चढ़ जाते हैं, तो आपके फेफड़े मजबूत हैं. अगर सांस फूल रही है, तो नियमित व्यायाम और सांस लेने की प्रैक्टिस शुरू करें.
4. सांस रोकने का टेस्ट
गहरी सांस लें और देखें कि आप कितनी देर तक सांस रोक सकते हैं. स्वस्थ फेफड़े 30-60 सेकंड तक सांस रोक (Breath Holding Test) सकते हैं. अगर आप 20 सेकंड से कम में हांफने लगते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें. यह आपके कमजोर फेफड़े होने का संकेत हो सकता है.
कुछ सावधानियां और जरूरी सुझाव
इन टेस्ट को करते समय ज्यादा जोर न लगाएं. अगर आपको चक्कर आए या असहज लगे, तो तुरंत रुक जाएं. फेफड़ों को मजबूत (Lungs Ko Majboot Karne ke Tareeke) करने के लिए रोज प्राणायाम करें, धूम्रपान से बचें और ताजी हवा में समय बिताएं. अगर आपको खांसी, सांस लेने में तकलीफ या थकान रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
Add India.com as a Preferred Source
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.