Eating Roasted Garlic At Night Know About Benefits From Expert
Home Remedies: शारीरिक कमजोरी को करना चाहते हैं दूर तो रात को भूनकर खाएं ये एक चीज
Roasted Garlic Benefits: हमारे आस-पास कई तरीके की सब्जियां मौजूद हैं जो अलग-अलग गुणों से प्रसिद्ध हैं. उन्हीं में से एक है लहसुन. ऐसे में रात को सोने से पहले लहसुन की कली का भूनकर सेवन करें. इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं...
Roasted Garlic Benefits: हमारे आस-पास कई ऐसी सब्जियां मौजूद हैं जो न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं. इन्हीं में से एक है लहसुन. लहसुन (Garlic Uses) के सेवन से सेहत की कई समस्याओं को दूर किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं यदि रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन भूनकर किया जाए तो इससे सेहत को फायदे हो सकते हैं? जी हां, आज का हमारे लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को लहसुन भूनकर खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Garlic Benefits) हो सकते हैं. जानते हैं आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एम मुफिक से…
रात को लहसुन भूनकर खाने के फायदे
अगर पुरुष शारीरिक कमजोरी को दूर करना चाहते हैं तो वे रात को सोने से पहले लहसुन को भूनकर खा सकते हैं. ऐसा करने से न केवल शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है बल्कि थकान, आलस आदि भी दूर हो सकते हैं.
वजन कम करने के लिए आपको खाने में कटौती या दिनभर एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. रात को लहसुन की कुछ कलियों को भूनकर इनका सेवन करें. ऐसा करने से वजन नियंत्रित रह सकता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट हो सकता है.
यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले लहसुन को भूनकर खाता है तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी रोका जा सकता है. इससे अलग लहसुन के अंदर हड्डियों को मजबूत करने के गुण भी पाए जाते हैं.
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है. ऐसे में आप रात को सोने से पहले लहसुन की कलियों का सेवन करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.