EnglishHindi

Eid Ul Fitr 2020 Recipe In Hindi: ईद के मौके पर घर पर बनाए किमामी सेवई, दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा

यकीनन हर कोई आपकी इस रेसिपी का फैन हो जाएगा.

Published: May 21, 2020, 10:25 AM IST

Eid Ul Fitr 2020 Recipe In Hindi: ईद दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पावन त्योहार होता है. इस व्रत तोड़ने का त्योहार भी कहा जाता है. ईद आने में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में दुनियाभर के मुसलमानों ने इस त्योहार की तैयारियां करनी शुरू कर दी है. इस साल दुनिया में फैले कोरोना वायरस के कारण लोग मस्जिदों में ईद की नमाज भले ही नहीं पड़ पाएंगे लेकिन घर में रहकर लजीज व्यंजन खाकर ईद की खुशियां मना सकते हैं. इस साल भले ही आप रिश्तेदारों के घर ना जा पाएं लेकिन ङर में टेस्टी खाना बनाकर इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं. तो अगर आप अभी तक यह सोच रही हैं कि इस साल ईद में क्या खास बनाया जाए तो टेंशन मत लीजिए. क्योंकि हम आपके लिए कुछ रेसिपी लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप भी इसे बना सकती हैं और यकीनन हर कोई आपकी इस रेसिपी का फैन हो जाएगा.

घर पर बनाए किमामी सेवई

सामग्री

सेवई- 250 ग्राम
खोया – 250 ग्राम
बारीक कटे काजू- 4 टेबल स्पून
बारीक कटे बादाम- 4 टेबल स्पून
इलायची पाउडर- 1 टीस्पून
घी- 20 ग्राम
चीनी – स्वादानुसार

विधि-

सबसे पहले एक पैन में घी डालें. घी गरम होने पर धीमी आंच पर सेवई को गोल्डन फ़्राई कर लें. सेवई भुन जाएं तो प्लेट में निकाल लें. छुआरे के बीज निकाल कर इसके पतले स्लाइस कर लें. पैन में थोड़ा घी डालें और काजू, बादाम, मखाना, चिरौंजी और छुहारे को डालकर धीमी धीमी आंच पर गोल्डन फ़्राई करें. अब एक बड़े बर्तन में इलायची पाउडर, 250 ग्राम चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें. लगभग 10 मिनट बाद इसमें एक चुटकी फिटकरी मिला दें. चाशनी में फिटकरी मिलाने पर आपको कुछ सफ़ेद सा फैना अलग होते हुये दिखेगा उसे कलछी से निकाल दें, ऐसा करने से चाशनी एकदम साफ़ बनेगी. लगभग 10 से 15 मिनट बाद चाशनी को चेक करने के लिए चाशनी की 2 बूंद को दो उंगलियों से चिपकाकर देखें. अगर एक तार की चाशनी बनने लगे तो चाशनी तैयार है. इसमें 2 बूंद ऑरेंज कलर मिला दें. चाशनी में भुना हुआ खोया, भुनी हुई सेवई मिलाकर इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स मिला दें. गार्निश करें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.