Father’s Day 2024 History And Significance: पिता को समर्पित किया जाने वाले खास दिन को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है. सभी बच्चों के लिए अपने पिता के प्रति प्रेम और उनके समर्पण का सम्मान करने का ये सबसे खास अवसर है. पिता के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करने के लिए ये दिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. आपको बता दें कि फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है. इस साल 16 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. चालिए जानते हैं कि इसे मनाए जाने के पीछे की वजह साथ ही फादर्स डे की शुरुआत कैसे हुई.
फादर्स डे का इतिहास-
भारत के साथ अन्य कई देशों में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है, साथ ही स्पेन और पुर्तगाल में अगस्त के महीने में मनाया जाता है. वहीं, थाईलैंड में फादर्स डे को दिसंबर के महीने सेलिब्रेट किया जाता है. बता दें कि 1900 के दशक में फादर्स डे पेहली बार मनाया गया था, इसे पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट में 19 जून 1910 को सेलिब्रेट किया गया था. एक बार 907 में मोनोंगाह, आपको बता दें कि पश्चिमी वर्जीनिया में खान दुर्घटना हुई उसमें 210 लोगों की मौत हो गई थी. उन 210 पिता के सम्मान में इस दिन को मनाया जाने लगा था.
फादर्स डे का महत्व-
हम मां-पिता के प्रेम और समर्पण को अपने शब्दों में हम बयां नहीं कर सकते हैं. इसी कारण पिता के प्यार और बलिदान के महत्व को समझने के लिए ये खास दिन फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन बच्चे अपने पिता को उपहार देते हैं साथ ही इसे खास बनाने की कोशिश करते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.