Father's Day 2024 Gift Ideas: आप भी हैं कन्फ्यूज कि पापा को क्या दें गिफ्ट? तो यहां दी है पूरी लिस्ट

इस साल 16 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा, ऐसे में आज हम आपको अपने फादर के लिए कुछ ऐसे गिफ्ट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप उन्हें देकर स्पेशल फील करा सकते हैं.

Written by: Shweta Bajpai Edited by: Shweta Bajpai
Published: June 13, 2024, 1:40 PM IST

Father’s Day 2024: हर किसी के जीवन में पापा एक रोल मॉडल की भूमिका निभाते हैं. ऐसे में एक खास दिन है फादर्स डे जो विशेष रूप से हमारे पिताओं को समर्पित है. इस दिन को पिता के प्रति सम्मान के रूप सेलिब्रेट किया जाता है. फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है. ऐसे में इस बार 16 जून को फादर्स डे मनाया. इस मौके पिता को देने के लिए आज हम आपको कुछ गिफ्ट्स आइडियास बातेंगे जो उन्हें स्पेशल फील कराने में आपकी मदद करेंगे. आइए जानते हैं.

फादर्स डे के लिए गिफ्ट आइडियाज-

1. कस्टमाइज्ड स्वेटशर्ट: अपने पिता के लिए एक कस्टमाइज्ड स्वेटशर्ट दें, जिसपर I LUV U DAD लिखा हो या जो आपकी मनपसंद फोटो हो वो प्रिंट कराएं और ये टी-शर्ट उन्हें गिफ्ट करें और इसी के साथ केक कट करवाएं.

2. मूवी प्रेमियों के लिए डीवीडी:

यदि आपके पिता को फिल्में देखना पसंद है तो आप उनकी पसंदीदा फिल्मों की डीवीडी का एक कलेक्शन बनवाएं और उन्हें परिवार के साथ मिलकर देखें. इससे उन्हें अच्छा फील होगा और आपके साथ अच्छा समय बिता सकेंगे.

3. कंपनी के लिए पप्पी गिफ्ट करें:

अपने पिता को दोबारा बच्चा बनते देखने के लिए आप उन्हें एक पिल्ला उपहार में दे सकते हैं और इससे उन्हें कभी अकेलेपन का एहसास नहीं होगा और उन्हें अच्छा लगेगा. जब आप काम या पढ़ाई के सिलसिले में किसी दूसरे शहर में होंगे तो वह उनका साथी बनकर रहेगा.

4. मैनीक्योर किट:

अगर आपके पिता साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं तो उन्हें मैनीक्योर किट गिफ्ट करिए. मैनीक्योर किट में कई चीजें शामिल होती हैं, जो उन्हें सेल्फ पैंपरिंग में काम आएंगी. ये छोटा भी होता है, जिससे वह इसे काम की दगह पर साथ ले जा सकते हैं या अपनी नाइटस्टैंड के पास भी रख सकते हैं.

5. कॉफी मशीन:

अगर आपके पापा कॉफी के शौकीन हैं तो आप उन्हें एक कॉफी मशीन उपहार में दे सकते हैं, जो बिना जेब पर भार डाले उन्हें स्वादिष्ट कॉफी का एक कप रोजाना दे सके. वो जब भी इससे कॉफी बनाकर पिएंगे उन्हें आपकी याद आएगी.

6. कॉन्सर्ट टिकट:

परिवार में कुछ लोगों को संगीत का खासा शौक होता है, अगर आपके पापा भी उन्हीं में से एक हैं तो इस फादर्स डे आप उन्हें किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट टिकट दें. इससे उन्हें खुशी मिलेगी और वो इसे मन से एन्जॉय कर पाएंगे. ध्यान रहे कि उन्हें आगे की सीट के टिकट दें और सही जगह का चुनाव करें जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

7. स्किन केयर प्रोडक्ट्स:

भगदौड़ भरी जिंदगी में हमारे माता पिता अपनी स्किन का ख्याल सही से नहीं रख पाते हैं, उन्हें इसके लिए समय ही नहीं मिल पाता है, ऐसे में इस फादर्स डे आप उन्हें स्किन केयर प्रोडक्ट्स गिफ्ट करिए और कोशिश करें इनसे आप उनकी मसाज करें, इससे उनकी स्किन को आराम मिलेगा और उन्हें आपके साथ समय बिताने का मौका. अंडर-आई क्रीम, फोमिंग फेस वॉश, फेस मास्क और फेस सीरम शामिल गिफ्ट कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.