
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
How to Use Fennel and cumin powder: भारतीय खाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं. हालांकि कई मसाले ऐसे भी हैं जो सेहत के लिहाज से भी अच्छे माने जाते हैं. इन मसालों का वर्णन आयुर्वेद में भी मिलता है. इन्हीं में से एक है जीरा और सौंफ. दोनों का उपयोग भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है, लेकिन अगर आप सौंफ और जीरे का पाउडर बनाकर इसका सेवन करते हैं तो इसके औषधीय गुण कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं. सौंफ और जीरा पाउडर पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है. आप इसे पीसकर ऐसे ही सेवन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि सौंफ और जीरा पाउडर किन बीमारियों में फायदेमंद है और इनका इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए.
सौंफ और जीरा पाउडर के फायदे-
सौंफ और जीरा पाउडर को कैसे खाएं और कब खाएं?
सौंफ और जीरा पाउडर का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं. भोजन के बाद सौंफ और जीरा पाउडर का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. अच्छे रिजल्ट के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सौंफ और जीरा पाउडर मिलाएं. इसे रात को सोने से पहले पिएं रोज रात को यह पानी पीने से पेट और पाचन संबंधी समस्याएं, त्वचा संबंधी समस्याएं और मोटापा दूर हो जाएगा.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.