जानिए पुरुषों का बेहद आसान Skin care Routine! मात्र 3 Steps से चमकाएं अपनी मुरझाई त्वचा

Men's Skin Care Routine: स्किन केयर रुटीन सिर्फ महिलाओं का नहीं बल्कि पुरुषों का भी होता है. अगर पुरुष अपनी डल स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो इस स्किन केयर रुटीन को जरूर फॉलो करें.

Published date india.com Published: March 8, 2025 7:07 AM IST
follow this men's skin care routine steps for glowing and clear skin in hindi
follow this men's skin care routine steps for glowing and clear skin in hindi

Men’s Skin Care Routine Steps: हर कोई बस महिलाओं के स्किन केयर रुटीन की बात करता है. मगर मर्दों की स्किन को भी केयर की जरूरत होती है. अगर पुरुष अपने स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं तो इन आसान से 3 स्किन केयर स्टैप्स को जरूर फॉलो करें. इससे आपकी डल स्किन कुछ ही दिनों में खिलखिलाने लगेगी.

क्या हैं मेंस स्किन केयर रुटीन?

1. मॉर्निंग स्किन केयर रुटीन

सुबह उठते ही फेसवॉश करने से रातभर स्किन के जरिए निकले सारे गंदे ऑयल और डेडसेल्स को खत्म करता है. साथ ही सुबह उठते ही फेसवॉश करने पर आपका चेहरा रीफ्रेश हो जाएगा.

2. फेस मॉइश्चराइजर

फेसवॉश करने के बाद चेहरे पर फेस मॉइश्चराइजर लगाना भूलें. यह क्लीन हुए स्किन पोर्स को मॉइश्चराइज करके उन्हें नमी पहुंचाता है. इससे स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेट रहेगी.

3. सनस्क्रीन लगाना

सूरज की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को अंजाने में काफी नुकसान पुहंचाती हैं. आप चाहे धूप के नीचे रहें या फिर छांव में रहें, मगर फिर भी सूजर की एल्ट्रा वॉयलेट रेज स्किन को प्रभावित करती है. ऐसे में सनस्क्रीन आपकी स्किन को बचा सकती है. इसीलिए मॉइश्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल ना भूलें.

कुछ जरूरी बातें

  • अगर आपको अपनी स्किन को चमकदार बनाना है तो सप्ताह में एक या दो बार, अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें. इसका मतबल है कि आप संतरा या कॉफी में शहद मिलाकर स्क्रब कर सकते हैं. यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करेगा.
  • ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको रोजाना पर्याप्त पानी पीना चाहिए. यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और इसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा. पानी आपकी त्वचा को अंदर से क्लीन और हाइड्रेटेड बनाता है, जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट रहेगी.
  • स्वस्थ स्किन के लिए स्वस्थ आहार लेने की भी जरूरत पड़ती है. अपनी डेली डाइट में फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें. इससे आपरी त्वचा अंदर से स्वस्थ औऱ टॉक्सिंस से फ्री रहेगी.
  • त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान या शराब की लत खराब परिणाम ला सकते हैं. धूम्रपान आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है. यह सिर्फ आपकी स्किन को डल नहीं बनाता बल्कि चेहरे पर झुर्रियों और एजिंग का कारण बन सकता है. ज्यादा नशीले पदार्थों का सेवन आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकता है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Printerest)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.