Follow This Night Skin Care Tips For Glowing And Clean Skin In Hindi
रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये चीज, सुबह उठते ही चमचमा उठेगा चेहरा
Night Skin Care Tips: स्किन केयर के लिए कुछ खास टिप्स को फॉलो करके आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. इसके लिए आप रात में इस खास चीज को चेहरे पर लगाकर जरूर सोएं. सुबह उठकर आपके चेहरा चमचमा उठेगा.
follow this night skin care tips for glowing and clean skin in hindi
Coconut Oil At Night: रात में शरीर और त्वचा दोनों ही क्लेंजिंग मोड पर होते हैं. रात में स्किन को हील करने के लिए कुछ खास चीजें लगाकर सोने से आपकी खराब स्किन भी धीरे-धीरे हील करने लगेगी. इसके लिए आपको सोने से पहले चेहरे पर ये खास चीज जरूर लगानी चाहिए. इससे आपके स्किन रातोरात ग्लोइंग लगेगी. साथ ही चेहरे के सभी दाग-धब्बे भी हमेशा के लिए चले जाएंगे.
नारियल का तेल
रात में सोने से पहले नारियल का तेल लगाने से आपके चेहरे को कई फायदे मिल सकते हैं. नारियल का तेल बड़ी आसानी से घरों में मिल जाता है. इसमें कई सारी हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. ये रातभर आपको चेहरे पर लगकर अंदर की सारी गंदगी को बाहर करता है. इसके अलावा यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करके स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है. इसके अलावा नारियल का तेल रात भर लगाएं रखने से आपकी त्वचा में इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है. इसके अलावा इस तेल में मौजूद एंटी-इफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को भी रोकता है.
एलोवेरा जेल
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो रात में सोने से पहले नारियल तेल की जगह आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह चेहरे को अंदर से मॉइश्वचराइज करने के साथ साथ सनबर्न और डार्क स्पॉट्स को भी जड़ से खत्म करता है. इसके अलावा रात भर चेहरे पर एलोवेरा जेल की मोटी परत लगाकर सोने से आपके रिंकल्स की समस्या भी दूर होती है. वहीं जिनको ओपन पोर्स की समस्या है, उनके लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किसी जादू से कम नहीं है.
जैतून का तेल
जैतून के तेल को रात में चेहरे पर लगाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं. जैतून का तेल लगाने से आपकी स्किन को डीप हाड्रेशन मिलेगा. इसके अलावा यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ करता है. जैतून के तेल में एंटी एजिंग प्रॉर्टीज पाई जाती हैं.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.