By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
VIDEO: जब Atal Bihari Vajpayee ने गाया 'गीत नहीं गाता हूं...', सुनकर भर आंएगे आंखों में आंसू...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जितना एक राजनेता के रूप में सराहे गए हैं उतना ही कवि के रूप में भी. यूं तो उनकी कई कविताएं बेहद लोकप्रिय हैं पर एक कविता ऐसी है जो दिल को छूती है.
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जितना एक राजनेता के रूप में सराहे गए हैं उतना ही कवि के रूप में भी. यूं तो उनकी कई कविताएं बेहद लोकप्रिय हैं पर एक कविता ऐसी है जो दिल को छूती है. ये कविता है ‘गीत नहीं गाता हूं…’. इस कविता पढ़ने से ज्यादा आनंद है इसे सुनने में. और अगर इसे खुद वाजपेयी पढ़ें तो कहने ही क्या.
Atal Bihari Vajpayee: मनमोहक मुस्कान, बोलने की कला पर मुग्ध हो जाते थे लोग, देखें 15 RARE PHOTOS
हम एक ऐसा ही वीडियो खोज लाए हैं, जिसमें वाजपेयी अपनी कविता सुना रहे हैं. पहले पढ़िए कैसी है ये कविता-
गीत नहीं गाता हूँ
बेनकाब चेहरे हैं,
दाग बड़े गहरे है,
टूटता तिलस्म , आज सच से भय खाता हूं.
गीत नहीं गाता हूं.
लगी कुछ ऐसी नज़र,
बिखरा शीशे सा शहर,
अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूं.
गीत नहीं गाता हूं.
पीठ में छुरी सा चांद,
राहु गया रेख फांद,
मुक्ति के क्षणों में बार बार बंध जाता हूं.
गीत नहीं गाता हूं.
देखें VIDEO
#atalbiharivajpayee Ji #india #bjp #narendramodi #pm #uttarpradesh
A post shared by Narendra Modi (@narendramodi.club) on
अटल सिर्फ एक नाम ही नहीं एक जज्बा है निर्भय होने का. किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानने का. वीर रस से सराबोर उनकी कविताएं जब भी पढ़ी जाती थी रोंगटे खड़े कर देती थीं.
साल 2009 में अटल बिहारी वाजपेयी को ब्रेन स्ट्रोक आया था. इसके बाद उन्हें बोलने में समस्या होने लगी. वह स्पष्ट तरीके से बोल पाने में अक्षम हो गए. धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में गिरावट होती गई. उसके बाद से उन्होंने सार्वजनिक रूप से बात करते हुए नहीं सुना और देखा गया. समय-समय पर उनकी तस्वीर जरूर सामने आई है, जिसमें वह बेहद कमजोर दिखते रहे.
लाइफस्टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- AIIMS
- AIIMS Delhi
- Atal Bihari Vajpayee
- atal bihari vajpayee age
- Atal Bihari Vajpayee as prime minister
- Atal Bihari Vajpayee birth
- Atal Bihari Vajpayee bjp
- Atal Bihari Vajpayee disease
- Atal Bihari Vajpayee family
- atal bihari vajpayee health
- atal bihari vajpayee health news
- atal bihari vajpayee health now
- Atal Bihari Vajpayee in AIIMS
- atal bihari vajpayee latest news
- Atal Bihari Vajpayee new update
- atal bihari vajpayee now
- Atal Bihari Vajpayee photos
- Atal bihari vajpayee poems
- Atal Bihari Vajpayee speech
- Atal Bihari Vajpayee videos
- former pm
- Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee
- Former Prime Minister of India
- PM Narendra Modi
- अटल बिहारी वाजपेयी
- अटल बिहारी वाजपेयी कविताएं
- अटल बिहारी वाजपेयी फैमिली
- अटल बिहारी वाजपेयी फोटोज
- अटल बिहारी वाजपेयी वीडियोज
- अटल बिहारी वाजपेयी हेल्थ