
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
हम में से कई लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं. ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ी दुविधा इस बात को लेकर होती है कि आखिर अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को कैसे पूरा करें. दरअसल में अक्सर लोगों का ये मानना होता है कि प्रोटीन की कमी को सिर्फ अंडे या चिकन की मदद से ही पूरा किया जा सकता है, हालांकि ऐसा नहीं है. अगर आप वेजटेरियन हैं तो भी अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़कर प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं.
ऐसे में आपको दाल को डाइट का हिस्सा बनाना होगा. दाल को अक्सर कम आंका जाता है, जबकि ये स्वाद और पोषण दोनों का बेहतरीन मिश्रण है. इनमें से कुछ दालें ऐसी भी होती हैं जो प्रोटीन से भरपूर होती हैं. डाइट में प्रोटीन की मात्रा को जोड़ने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि मांसपेशियों के नुकसान से भी बचा जा सकता है. साथ ही अगर आपको थायरॉयड या पीसीओडी जैसी हॉर्मोनल समस्याओं की भी परेशानी है तो भी इन हाई-प्रोटीन दालों को खाने से आपको फायदा पहुंच सकता है तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी दालों के बारे में जो प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद करेंगी.
मूंग की दाल न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि इसे सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है. जब प्रोटीन से भरपूर दालों की बात आती है तो मूंग की दाल की बात जरूरी होती है. आपको बता दें कि लगभग 100 ग्राम मूंग की दाल से आपको लगभग 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है. यह बहुत हल्की होती है इसलिए अगर आप हेल्दी तरीक़े से वजन कम करना चाहते हैं तो मूंग की दाल को डाइट में जरूर शामिल करें. इतना ही नहीं इसमें मौजूद आयरन आपको थका हुआ महसूस नहीं होने देता. साथ ही यह पीसीओडी और थायरॉयड से पीड़ित महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
उड़द की दाल को सबसे ज़्यादा प्रोटीन वाली दाल माना जाता है. इसमें न सिर्फ प्रोटीन भरपूर होता है बल्कि कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों की सेहत पर अच्छा असर डालती है. उड़द की दाल महिलाओं के लिए खास तौर पर फ़ायदेमंद होती है, क्योंकि यह पीरियड्स के दौरान काफ़ी राहत पहुंचाती है.
अक्सर लोग दाल को खाने से कतराते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम दाल से आपको लगभग 25 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. दालों में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण इन्हें पाचन के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. इतना ही नहीं, दालों में फोलेट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए ये माइग्रेन और हॉरमोन संतुलन में मदद करती हैं.
अरहर की दाल जिसे ज्यादातर घरों में खूब पसंद किया जाता है. ये एक ऐसी दाल है जिसे हर किसी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. आपको बता दें कि करीब 100 ग्राम अरहर की दाल से आपको 22 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. अरहर की दाल के कई और भी फायदे हैं. इसमें मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, इसलिए यह दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है. यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मदद करती है. इसके साथ ही यह पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. आप चाहें तो इसमें कई दूसरी सब्जियां मिलाकर भी इसे बना सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.