Ganesh Chaturthi 2019: गणपति को चढ़ाएं घर पर बने मोदक, इस विधि से झटपट करें तैयार...

Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी पर गणपति के आगमन की भव्‍य तैयारियां की जाती हैं.

Published date india.com Updated: August 30, 2019 6:11 PM IST
Ganesh Chaturthi 2019: गणपति को चढ़ाएं घर पर बने मोदक, इस विधि से झटपट करें तैयार...

Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी पर गणपति के आगमन की भव्‍य तैयारियां की जाती हैं. उनके स्‍वागत में भक्‍त कोई कसर नहीं छोड़ते.

एक ओर गणेश जी का स्वागत जोर-शोर से किया जाता है, वहीं गणपति को मोदक का भोग चढ़ाया जाता है. गणपति को मोदक प्रिय जो है. इसका प्रसाद गणपति पूजा पर अवश्‍य तैयार किया जाता है.

जानें घर पर मोदक बनाने का तरीका-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्‍या चाहिए-

150 ग्राम नारियल बूरा,

250 ग्राम मैदा,

250 ग्राम शक्कर का बूरा,

1 चम्मच इलायची पाउडर,

एक छोटा कप अथवा कटोरी काजू-बादाम की कतरन

एक छोटा आधा कप किशमिश,

मोयन के लिए तेल अथवा घी,

तलने के लिए घी अलग से.

Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी को क्‍यों कहा जाता है कलंक चतुर्थी, चांद देखने की होती है मनाही…

कैसे बनाएं-

सबसे पहले मैदे को छानकर उसमें मोयन डालकर, कड़ा आटा गूंथ लें. उसके बाद उसमें नारियल का बूरा, शक्कर का बूरा, इलायची, काजू-बादाम की कतरन, किशमिश आदि सारी सामग्री मिक्स करके अलग बर्तन में रख लें.

फिर तैयार मैदे की लोइयां बना लें. हर लोई को हल्के हाथ से थोड़ा-सा बेलकर उसमें आवश्यकतानुसार भरावन सामग्री भरें और मोदक का आकार देते हुए उसे बना लें. इस तरह सभी मोदक बनाकर अलग-अलग रख लें.

Karva Chauth 2019: जानें कब है करवाचौथ, शुभ मूहूर्त, महत्‍व, पूजन विधि…

अब कड़ाही में घी गर्म करके कम आंच पर सभी मोदकों को तल लें. ठंडा होने पर उसे प्रसाद के रूप में भगवान गणेश को चढ़ाएं.

इस दिन भगवान गणेश की स्‍थापना घर में की जाती है. मुंबई में इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है. अगर आप भी इस बार गणेश जी की स्‍थापना अपने घर में करना चाहते हैं तो पढ़ें किस विधि से मूर्ति स्‍थापित की जाती है.

Ganesh Chaturthi 2019 Date

गणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर, सोमवार को है.

Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat

गणेश पूजन के लिए मुहूर्त : दोपहर 11:04 बजे से 1:37 बजे तक. ये करीब 2 घंटे 32 मिनट की अवधि है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.