By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Garlic Benefits In Winters: सर्दियों में इस समय करें सिर्फ 2 लहसुन की कली का सेवन, फिर देखें इसके फायदे
Garlic Benefits In Winters: आइए जानते हैं सर्दियों में लहसुन किस समय खाना चाहिए और इसके फायदों के बारे में-
Garlic Benefits In Winters: कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें सर्दियों का सूपरफूड माना जाता है. सर्दियों में इन चीजों को खाने से शरीर में एनर्जी आती है और ठंड़ से भी बचाव होता है. इस मौसम में इम्यूनिटी कम होना, फ्लू, सर्दी ,जुकाम आदि परेशानियां काफी आम होती हैं. ऐसे में इस मौसम में लहसुन की कली खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं सर्दियों में लहसुन किस समय खाना चाहिए और इसके फायदों के बारे में-
सर्दियों में कच्चा लहसुन खाने के फायदे
– लहसुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इंफेक्शन और फ्लू से बचाव करता है.
– लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है. साथ ही हार्ट भी स्वस्थ रहता है.
– सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से जोड़ों में दर्द,अकड़न से राहत मिलती है.
– हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो लहसुन का सेवन करें. इससे बीपी कम होता है.
– लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है.
किस समय करें लहसुन का सेवन
लहसुन सुबह के समय खाली पेट खाना चाहिए. इसे खाने से पहले घी में थोड़ा सा पका लें. ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है. और वह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी. इसे सुबह खाना अधिक फायदेमंद होता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें