रोजाना खाली पेट जरूर खाएं लहसुन की एक कली, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

Garlic Benefits: लहसुन केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है. इसकी एक कली में अनेकों फायदे छिपे हुए हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

Published date india.com Published: November 22, 2022 1:44 PM IST
रोजाना खाली पेट जरूर खाएं लहसुन की एक कली, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

Garlic Benefits: लगभग हर किचन में लहसुन आसानी से मिल जाएगी क्योंकि खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है. यहां त​क कि कुछ लोग कच्चा लहसुन भी खाते हैं क्योंकि इसमें कई ऐसे फायदे छिपे हुए हैं जो कि आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. लहसुन में ​विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और मैग्‍नीज आदि जैसे कई पोषक तत्‍व मिलते हैं. इसलिए रोजाना सुबह एक लहसुन (Garlic ke Fayde) की कली खाने से आपको कई लाभ मिलेंगे.

लहसुन की एक कली आपको स्वस्थ बनाए रख सकती है. इसके लिए सुबह उठकर एक लहसुन की कच्ची कली लें और उसे गर्म पानी के साथ खाएं. इससे आपको कई जबरदस्त लाभ मिलेंगे.

लहसुन की कली के फायदे

  1. लहसुन की एक कली रोजाना खाने से व्यक्ति का डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है और एसिडिटी की परेशानी को भी कम करता है. जिन लोगों को गैस्ट्रिक समस्या है उन्हें एक लहसुन की कली जरूर खानी चाहिए.
  2. लहसुन की एक कली रोजाना खाने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है. लहसुन की कली ब्लड प्रेशन को कम करने के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी गई है. क्योंकि इसमें नाइट्रोजन ऑक्साइड होता है.
  3. इसके अलावा अगर आप अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर लहसुन की कली जरूर खाएं. क्योंकि लहसुन की सांद्रता ब्लड प्रेशर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है.
  4. अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह एक लहसुन की कली अवश्य खाएं. लहसुन इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करता है.
  5. लहसुन में एक ​एलिसिन यौगिक पाया जाता है जो कि किडनी की शिथिलता, ब्‍लड प्रेशर और ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करने में मदद करता है.

डिस्क्लेमर: ध्यान रखें कि इन सभी तरीकों को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.