Glow Naturally This Diwali Kitchen Secrets For Radiant Festive Ready Skin
इस दिवाली स्किन भी जगमगाएगी अगर किचन में रखी इन चीजों को ऐसे लगा लिया
दिवाली के दौरान खूबसूरत दिखने के लिए ये जरूरी नहीं कि आप केवल मेकअप या महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. बल्कि कुछ सरल घरेलू नुस्खों को नियमित रूप से अपनाकर आप अपनी त्वचा को दीवाली की रौनक भरी चमक दे सकती हैं.
दिवाली को अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में हर जगह इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. कहीं ऑफिस पार्टीज हो रही हैं तो कोई घरों पर मेहमानों को बुला रहा है. हालांकि त्योहारों की रौनक और सजावट के बीच हम अपनी स्किन का ध्यान रखना भूल जाते हैं या ये कह लो कि काम इतना होता है कि पार्लर जाने का समय ही नहीं मिलता है, लेकिन कैसा हो अगर आप घर बैठे ही पार्लर जैसा ग्लो पा सकें तो? जी हां लगभग हर किसी के किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं. नीचे कुछ आसान और कारगर नुस्खे दिए गए हैं जो दिवाली के मौके पर आपके चेहरे की चमक को बढ़ाएंगे.
1. बेसन + गुलाबजल क्लेंजर-
बेसन और गुलाब जल दोनों को ही स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. बेसन (gram flour) और गुलाबजल धीरे से त्वचा की गंदगी और अशुद्धियों को हटाते हैं. गुलाबजल टोनर की तरह काम करता है और चेहरे को प्राकृतिक नमी देता है. दोनों को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
2. कॉफी+ शहद स्क्रब-
ये नुस्खा भी बेहद असरदार है. इसके लिए कॉफी की बारीक पाउडर को शहद के साथ मिलाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें. यह डेड स्किन कोशिकाओं को हटाता है, रक्त संचार को बढ़ाता है और त्वचा में चमक लाता है.
3. हल्दी + दही फेस मास्क
Add India.com as a Preferred Source
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण होते हैं. ऐसे में ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे दही के साथ मिलाकर फेस मास्क बनाएं और चेहरे पर लगाएं. यह पिंपल्स को कम करने, पोर्स को टाइट करने और चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.
4. नियमित कोकोनट ऑयल मसाज-
रात में सोने से पहले चेहरे पर कुछ बूंदें नारियल तेल की लगाकर हल्की मालिश करें. यह त्वचा को गहराई से मॉइश्चर देता है, रक्त संचरण बढ़ाता है और स्किन को मुलायम करता है.
5. शहद + नींबू ग्लो पैक-
थोड़ा शहद लें और उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. शहद त्वचा को मॉइश्चर देता है, जबकि नींबू टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.