Greek Yogurt vs Regular Yogurt दोनों में से क्या ज्यादा हेल्दी? जवाब जानकर दंग रह जाएंगे आप

आपने Greek Yogurt और Regular Yogurt दोनों के बारे में खूब सुना होगा और शायद खाया भी हो, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों में से ज्यादा हेल्दी क्या है? आइए जानते हैं.

Published date india.com Updated: December 5, 2025 4:39 PM IST
Greek Yogurt vs Regular Yogurt दोनों में से क्या ज्यादा हेल्दी? जवाब जानकर दंग रह जाएंगे आप

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं, ऐसे में लोग हेल्दी चीजों का चुनाव काफी करते हैं. ऐसे में कुछ लोग खाने के साथ या ऐसे भी दही खाना पसंद करते हैं. आज के समय में बाजार में दही के काफी ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, जिनमें से एक है Greek Yogurt और Regular Yogurt. इन दिनों लोगों में Greek Yogurt खाने का क्रेज भी खूब चला है, लेकिन क्या आपको पता है कि Greek Yogurt और Regular Yogurt में हेल्दी चॉइस क्या है? नहीं तो चलिए जानते हैं.

1. टेक्सचर और कंसिस्टेंसी:

Greek Yogurt की बात करें तो ये बहुत गाढ़ा, क्रीमी और रिच होता है, इसे छानकर whey (दही का पानी) निकाला जाता है, वहीं Regular Yogurt की बात करें तो ये थोड़ा पतला और सामान्य टेक्सचर वाला होता है. पहले से ही whey मौजूद होता है. Greek yogurt आपकी भूख को लंबे समय तक कंट्रोल में रखता है.

2. Muscle Building के लिए क्या ज्यादा अच्छा?

कई लोग Muscle Building के लिए भी दही खाते हैं, लेकिन दोनों में से क्या ज्यादा अच्छा ऑप्शन है इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं? Greek Yogurt में साधारण दही की तुलना में लगभग दोगुना ज्यागदा प्रोटीन होता है. अगर आप वर्कआउट के बाद दही लेना पसंद करते हैं, ऐसे में muscle repair और मेटाबॉलिज्म के लिए ये ज्यादा अच्छा ऑप्शन है. वहीं Regular Yogurt प्रोटीन कम लेकिन बेसिक न्यूट्रिशन के लिए अच्छा है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या मसल्स बनाना चाहते हैं आपके लिए Greek yogurt सही ऑप्शन है.

3. डायबिटीज वालों के लिए क्या सही?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डायबिटीज पेशेंट को हर चीज का सेवन सोच समझकर करना पड़ता है, ऐसे में सवाल उठता है कि शुगर पेशेंट के लिए दोनों में से क्या ज्यादा अच्छा है? Regular Yogurt में naturally ज़्यादा लैक्टोज (मिल्क शुगर) होती है. वहीं Greek Yogurt में कम शुगर और कम कार्ब्स होते हैं, जो ब्लड शुगर स्पाइक को कम करते हैं. लो-कार्ब डाइट या डायबिटीज मैनेजमेंट में Greek yogurt ज्यादा फायदेमंद है.

4. फैट कंटेंट-

Greek Yogurt की बात की जाए तो इसमें फैट थोड़ा ज़्यादा होता है, खासकर full-fat वाले में, वहीं Regular Yogurt में नैचुरली कम फैट होता है. ऐसे में वेट मैनेजमेंट के लिए low-fat या plain Greek yogurt का सेवन करें.

5. कैल्शियम के लिए क्या अच्छा?

Greek Yogurt में स्ट्रेनिंग के चलते कैल्शियम थोड़ा कम होता है, लेकिन फिर भी इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है. Regular Yogurt में whey मौजूद होने से कैल्शियम ज़्यादा मिलता है.

दोनों में डाइट में किसे करें शामिल?

हाई प्रोटीन, लो शुगर, पेट भरने ,वेट लॉस, muscle gain और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए Greek Yogurt ज्यादा अच्छा ऑप्शन है. वहीं अगर आप ज़्यादा कैल्शियम, hydrating और रोज़मर्रा की डाइट के में कपछ शामिल करना चाहते हैं तो Regular Yogurt सही विकल्प है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.