Happy Hanuman Jayanti Wishes: हनुमान जयंती पर भेजें ये मंगलमयी शुभकामनाएं, इन भक्तिमय संदेशों की लें मदद

Happy Hanuman Jayanti Wishes, quotes, Messages: यदि आप हनुमान जयंती पर एक-दूसरे को संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए संदेश भेज सकते हैं.

Published date india.com Published: April 6, 2023 7:29 AM IST
email india.com By Garima Garg email india.com | Edited by Garima Garg email india.com
Mangalwar Che Upay, Tuesday Remedy, Mangalvar vrat vidhi, mangal dosh upay, hanuman ji ka vrat, Mangalvar vrat vidhi in marathi, Latest Marathi news
What are the do's and don'ts of Hanuman Chalisa?

Happy Hanuman Jayanti Wishes, quotes, Messages: आज यानि 6 अप्रैल को हनुमान जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई जा रही है. इस दिन हनुमान जी के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए न जानें कौन-कौन से तरीकों को अपनाते हैं. लेकिन यदि आप अपनों को इस दिन मंगलमयी शुभकामना देना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप हनुमान जयंती पर कौन-से कोट्स और विशेज अपनों को भेज सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

Happy Hanuman Jayanti Wishes, quotes, Messages

  1. हनुमान का नाम है कलयुग में महान
    कोई भी संकट आए भारी
    हनुमंत कर देते तुरंत समाधान
  2. बस नाम लेते रहो राम का
    साथ मिलता रहेगा हनुमान का
  3. हे संकटमोचन तेरी पूजा से हर बिगड़ा काम बन जाता है
    दर पर तेरे आते ही भक्तों का अज्ञान दूर होता है
  4. अर्ज़ मेरी सुनो अंजनी के लाल
    काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
    तुम हो मारुती-नन्दन, दुःख-भंजन
    करूं मैं आपको दिन रात वन्दन
  5. करो कृपा मुझ पर है हनुमान
    जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम
    जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं
    हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं
  6. जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,
    जलाई थी लंका जिसने अपनी पूछ से
    आज जन्म दिवस है उस बलवान का.
    मंगलमय हो जन्मदिवस वीर हनुमान का
  7. सब सुख लहै तुम्हारी सरना
    तुम रक्षक काहू को डरना
    हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
  8. दुख और कष्टों का नाश होता है
    जिसके हृदय में हनुमंत का वास होता है
    प्यार से भजे जो कोई उसका नाम
    सब संकट का विनाश होता है ।।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.