हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये लाल चीज, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को शरीर के कई भागों में पहुंचाता है. ऐसी कई चीजें हैं, जिसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है.

Published date india.com Updated: October 12, 2024 11:06 AM IST
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये लाल चीज, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Health Benefits of Beetroot: अक्सर लोग चुकंदर का सेवन सलाद या जूस के रूप में करते हैं. हालांकि कई लोगों को यह खाने में टेस्टी नहीं लगता है, लेकिन चुकंदर को रोजाना खाने से शरीर को कई बीमारीयों से छुटकारा मिलता है. रोजाना चुकंदर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. साथ ही यह आंखों की समस्या, पेट की चर्बी, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज से राहत दिलाने में मदद करता है. चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन, सेलेनियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे पोषक तत्व में पाए जाते हैं, जिससे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है.

आइए जानते हैं चुकंदर से होने वाले फायदों के बारे में-

​​हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार

हीमोग्लोबिन शरीर में सबसे अहम भूमिका निभाता है. हीमोग्लोबिन के कारण ही खून का रंग लाल होता है. खून में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर कमजोर हो जाता है. रोजाना चुकंदर का सेवन हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मददगार साबित होता है.

​कैंसर से बचाव

चुकंदर खाने से कैंसर के खतरे को कई गुना तक कम किया जा सकता है, क्योंकि चुकंदर में कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने का गुण पाया जाता है. साथ चुकंदर के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना को काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा यह बॉडी में नई स्वस्थ कोशिकाओं को बनाने में भी मददगार साबित होता है.

​त्वचा में निखार

रोजाना चुकंदर खाने से स्किन ग्लो करती है. साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्या से भी आराम मिलता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होने से यह त्वचा में निखार लाने और एंटीएजिंग एजेंट के रूप में काम करता है. इससे झुर्रियों से भी राहत मिलता है. शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से उसका असर चेहरे पर भी दिखाई देता है.

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

चुकंदर का सेवन हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है. इसमें कैल्शियम की मात्रा होने से यह दांतों को लंबे समय तक मजबूत रखने में मदद करता है. साथ ही चुकंदर से हड्डियां भी लचीली और मजबूत होती हैं. इससे दांतों और हड्डियों को भरपूर कैल्शियम मिलता है.

​ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. चुकंदर में नाइट्रेट नामक पोषक तत्व होने से यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. रोजाना चुकंदर का जूस पीने से भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

​​बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा से लेकर बालों के लिए चुकंदर को वरदान माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से बचाने में मदद करते हैं. साथ ही स्कैल्प में होने वाली खुजली से भी आराम मिलता है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.