By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
छुहारा खाने से सेहत को होते हैं जबरदस्त फायदे, इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा
छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है.
Benefits of Dry Dates: सुबह के समय ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं. यह पौष्टिक होने के साथ स्वादिष्ट भी लगते है. इनसे शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद मिलती है. इसमें बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट, अंजीर, खजूर और छुहारा शामिल है. छुआरे खाने के कई अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं.
छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो शरीर में ताकत बनाए रखने के लिए जाना जाता है. इसमें हाई आयरन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है. इसे रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं. कई लोग इसे दूध में भिगोकर रखते हैं, जिससे यह सॉफ्ट होने के साथ-साथ ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.
आइए जानते छुआरे से होने वाले फायदों के बारे में-
पाचन क्रिया में सुधार
छुहारे में फाइबर होने से यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. रोजाना खाली पेट भिगोए हुए छुहारे खाने से मेटाबोलिक रेट बढ़ती है. इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
वजन कंट्रोल करने में
इसका रोजाना सेवन करने से यह बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित होता है. इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ कैलरी बर्न करने में मदद मिलती है. इसके अलावा इससे एक्सरसाइज करने की भी एनर्जी मिलती है.
एनीमिया से बचाव
छुहारे में आयरन होता है, जो एनीमिया से बचाव में मदद करता है. यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. साथ ही बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल भी बढ़ाने में मदद करता है. छुआरे को रोजाना भिगोकर खाने से यह शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन देता है, जिससे शरीर में होने वाली थकावट कम होती है. साथ ही कार्बोहाइड्रेट शरीर में तेजी से एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है.
दिल के लिए फायदेमंद
इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके अलावा यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट, हाइपोलिपिडेमिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एपोप्टोटिक के गुण होने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है.
खून की कमी नहीं होती
छुहारा आयरन से भरपूर होता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है. साथ ही यह त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें