किचन में रखी ये 1 चीज दिला सकती है High Cholesterol से छुटकारा, जानें सेवन करने का सही तरीका

लहसुन भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाता है. साथ ही लहसुन का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों को कम करने के लिए किया जाता है.

Published date india.com Updated: October 11, 2024 9:31 AM IST
किचन में रखी ये 1 चीज दिला सकती है High Cholesterol से छुटकारा, जानें सेवन करने का सही तरीका

Health Benefits of Garlic: भारतीय रसोई में लहसून का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. ज्यादातर लोग सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसून का उपयोग करते हैं. लहसून न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि औषधीय गुणों के रूप में कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है. इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पौषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. कई लोग लहसून की चाय पीना भी पसंद करते हैं. इसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है.

लहसून कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी, के, फोलेट, नियासिन और थायमिन की भी प्रचुर मात्रा होती है, जिससे शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है. इसमें एलिसिन नामक यौगिक होने से यह सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है. आइए जानते हैं कि लहसून के सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

लहसून के फायदे

  • लहसुन की कलियों को सुबह खाली पेट खाने से कई बीमारीयों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है.
  • रोजाना लहसून की 1 या 2 कली खाने से सर्दी और खांसी के संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है.
  • लहसून में मौजूद एलिसिक यौगिक खराब कॉलेस्ट्रोल को शरीर से बाहस निकालने का काम करते हैं, जिससे कॉलेस्ट्रोल का लेवल कम रहता है.
  • इसके सेवन से दिल से जुड़ी कई बीमारियों के होने का खतरा कम होता है.
  • लहसून के नियमित सेवन से खूब का थक्का नहीं जमता, जिससे थ्रोम्बोम्बोलिज्म को रोकने में मदद मिलती है.
  • हाई बल्ड प्रेशर के मरीजों के लिए लहसून का सेवन फायदेमंद होता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सुजन रोधी गुणों के कारण यह मस्तिष्क के विकास में मदद करता है. यह अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों में काफी मददगार होता है.
  • इससे डाइजेशन ठीक रहता है. साथ ही पेट से जुड़ी कई बीमारियों से राहत मिलती है.
  • डायबिटीज से पीड़ित लोगों को कच्चे लहसून की कली का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
  • लहसूस की कली खाने से आंख की रोशनी बढ़ती है. साथ ही इसमें मौजूद जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है.
  • यह कान के इन्फेक्शन को ठीक करने में भी लाभकारी है.
  • शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लहसुन की चाय का सेवन करना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.