रोजाना अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, हड्डियां बन जाएंगी फौलादी

रोजाना सुबह अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं इसे खाने से शरीर की किन समस्याओं से राहत मिल सकती है.

Published date india.com Published: November 3, 2024 11:20 AM IST
रोजाना अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, हड्डियां बन जाएंगी फौलादी

Walnut Benefits: अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. नियमित रूप से सुबह के नाश्ते में अखरोट शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

अखरोट के सेवन से होने वाले फायदे

दिमागी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद और लाभदायक होते हैं. ये दिमाग की कोशिकाओं (सेल्स) को सुरक्षित रखते हैं और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते हैं. अखरोट खाने से अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है.

हार्ट हेल्थ में सुधार

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत के लिए बेहद अच्छा  माना जाता है. यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा, अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोग जैसे बिमारियों को कम करते हैं.

पाचन में सुधार

अखरोट में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को फिक्स करता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करने और आंतों की एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है. अखरोट खाने के साथ साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है.

वजन रहता है कंट्रोल

अखरोट में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है. वजन कम करने के लिए इसे स्नैक्स के बजाय नाश्ते में लेना ज्यादा फायदेमंद होता है.

त्वचा के लिए फायदेमंद

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. यह झुर्रियों और धब्बों को कम करने में मदद करते हैं. अखरोट के तेल का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए लाभदायक होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.