आप भी एल्यूमिनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना? आज ही बंद कर दो! मस्तिष्क और किडनी को हो सकता है भारी नुकसान

हम में से अधिकतर लोग एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल लगभग रोजाना करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं कैसे.

Published date india.com Published: December 24, 2025 12:40 PM IST
आप भी एल्यूमिनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना? आज ही बंद कर दो! मस्तिष्क और किडनी को हो सकता है भारी नुकसान

Health Risks of Using Aluminum Foil: कुछ चीजें हमारे किचन में रोजाना इस्तेमाल होती हैं, जिनमें से एक है एल्यूमिनियम फॉयल, इसका इस्तेमाल हम लगभग रोजाना अपने लंच बॉक्स में करते हैं, कुछ लोग इसका इस्तेमाल कुछ चीजों को पकाने में भी करते हैं. ये हमें काफी सुविधाजनक भी लगता है, लेकिन क्या आपको पता है ये कम्फर्ट देने वाला एल्यूमिनियम फॉयल आपकी जान के लिए घातक हो सकता है? जी हां ये सुनने में शायद आपको थोड़ा अटपटा लगे लेकिन ये एकदम सच है. ये स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है.

1. खाने में घुल सकता है:

कई रिसर्च बताती हैं कि गर्म या एसिडिक (अम्लीय) खानों के संपर्क में आने पर फॉयल से सूक्ष्म एल्यूमिनियम कण खाने में घुल सकते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं, इन चीजों में नींबू, टमाटर, सिरका, नमक या मसालेदार सॉस जैसे खाने की चीजें शामिल हैं. हालांकि रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि फॉयल में घुलने वाली मात्रा बहुत कम होती है, ऐसे में सामान्य उपयोग के लिए सुरक्षित है.

2. मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम पर असर:

क्या आपके दिमाग में कभी भी ये सवाल आया कि ये साधारण सा दिखने वाला एल्यूमिनियम फॉयल हमारे मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकता है? लेकिन ये बात भी बिल्कुल सच है. एल्यूमिनियम एक न्यूरोटॉक्सिन है, जो नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है. यहां तक कुछ रिसर्च में इसे अल्जाइमर रोग से भी लिंक किया गया है, दरअसल में इसके इस्तेमाल से मरीजों के मस्तिष्क में एल्यूमिनियम की मात्रा ज्यादा पाई गई है, लेकिन हाल ही में किए गए रिसर्च और स्वास्थ्य एजेंसियां कहती हैं कि डाइटरी एल्यूमिनियम (फॉयल से) और अल्जाइमर के बीच कोई सिद्ध संबंध नहीं है. यह एक मिथक है.

3. हड्डियों और किडनी की समस्या का जोखिम:

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हम में से कई लोग एल्यूमिनियम फॉयल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं जो हड्डियों और किडनी की समस्या का जोखिम पैदा कर सकता है. ज्यादा एल्यूमिनियम कैल्शियम और फॉस्फेट के अवशोषण में बाधा डाल सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. किडनी एल्यूमिनियम को बाहर निकालती है, लेकिन अगर किडनी कमजोर हो तो समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में तय सीमा में ही इसका इस्तेमाल करें.

4. गर्म और एसिडिक चीजों से ज्यादा जोखिम:

अक्सर हम में से अधिकतर लोग गर्म खाने को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटकर ऑफिस या स्कूल ले जाते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. गर्म खाने या एसिडिक चीजों के साथ फॉयल का इस्तेमाल घातक हो सकता है.

5. बरतें ये सावधानियां:

हालांकि इसके लिए ये जरूरी नहीं है कि हम पूरी तरह से फॉयल का इस्तेमाल छोड़ दें, लेकिन इससे सावधानी बरतना जरूरी है इसके लिए कुछ विकल्प को फॉलो करें-

ग्लास, सिरेमिक या स्टेनलेस स्टील के बर्तन इस्तेमाल करें
सिलिकॉन बेकिंग मैट्स या पार्चमेंट पेपर (अनब्लीच्ड) बेकिंग के लिए इस्तेमाल करें
कास्ट आयरन या स्टेनलेस स्टील पैन ग्रिलिंग के लिए प्रयोग करें
फॉयल जरूरी हो तो ठंडे खाने के लिए यूज करें, एसिडिक चीजों से दूर रखें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.