Chronic Pain Relief: बेहतर जिंदगी जीने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन बेहद जरूरी है. आज के दौर में हर कोई किसी न किसी बीमारी का शिकार है. इन बीमारियों में शरीर का दर्द काफी आम है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि स्वस्थ आहार का सेवन कर आप इससे राहत पा सकते हैं. एक रिसर्च के दौरान पाया गया कि अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में स्वस्थ आहार को अपनाते हैं तो यह क्रॉनिक पेन से भी आराम दिला सकता है.
क्या होता है क्रॉनिक पेन?
क्रॉनिक पेन को आम भाषा में शरीर में होने वाले पुराने दर्द को कहा जाता है. यह दर्द काफी लंबे समय से लोगों को दिक्कत देता रहता है. यह कभी भी बढ़ जाता है. इसकी वजह से लोगों को कई परेशनियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, इसका इलाज भी है. लेकिन कई बार देखा गया है कि इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिलती है. इसी क्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने पाया कि इस दर्द पर काबू पाया जा सकता है.
ऐसे कम करें पुराना दर्द
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने क्रॉनिक पेन को लेकर पाया कि अगर लोग गाइडलाइंस के मुताबिक भोजन करें तो उनके शरीर में लंबे समय से चली आ रही दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है. खासतौर पर महिलाओं में यह और भी स्पष्ट है. रिसर्च की सह-लेखिका सुए वार्ड ने इसे लेकर कहा कि, ‘यह सभी जानते हैं कि अच्छा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. पिछले रिसर्च में पाया गया कि दुनियाभर में 30% से ज्यादा लोग पुराने दर्द से जूझ रहे हैं, जिसमें महिलाएं और अधिक वजन वाले लोग ज्यादा प्रभावित हैं.
इन चीजों का करें सेवन
नए रिसर्च में पाया गया कि अगर लोग ज्यादतर फल, अनाज, सब्जियां, बिना चर्बी वाला मांस और डेयरी या अन्य चीजें खाएं तो यह दर्द कम करने में काफी मददगार है. इतना ही नहीं, अच्छी बात यह है कि इसमें सभी प्रकार के वजन वाले लोग शामिल हैं. वार्ड ने भोजन को लेकर कहा कि यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि भोजन के सही चुनाव और डाइट की गुणवत्ता न केवल शरीर को स्वस्थ बनाती है, बल्कि दर्द को भी कम करती है.
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं पर ज्यादा असर
रिसर्च में यह भी पाया गया कि दर्द को कम करने के लिए हेल्दी डाइट पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के शरीर पर असर करता है. मतलब पुरुषों की तुलिना में महिलाओं को जल्द दर्द से राहत मिल सकेगा. रिसर्चरों का मानना है कि मुख्य खाद्य पदार्थ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर है, जो दर्द को कम करने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.