Healthy Weight Gain Diet Tips Know From Expert 5224138
Weight Gain Tips: डाइट में किन चीजों को जोड़ने से बढ़ेगा वजन?
Weight Gain Diet Tips: आज के समय में खूबसूरत दिखने के साथ-साथ पर्सनालिटी यानि बॉडी (Bold Personality) का अच्छा दिखना भी जरूरी है. ज्यादा दुबले पतले लोगों को अक्सर शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. 'तुम कुछ खाते हो या नहीं', 'मम्मी से कहो कुछ खाने को दें' आदि तंज लोगों से सुनने को मिल जाते हैं. ऐसे में वजन बढ़ाने के कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं.
वजन बढ़ाने में शहद आपके बेहद काम आ सकता है. ऐसे में आप रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को दूध में डालकर पिएं. ऐसा करने से हड्डियां मजबूत होंगी और वजन भी बढ़ सकता है.
People are also watching
2/5
प्रोटीन है जरूरी पोषक तत्व
प्रोटीन को डाइट में जोड़ने से वजन को बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में मछली, अंडा, दूध, दही, बादाम, प्रोटीन का पाउडर, पंपकिन सीड्स आदि को जोड़ सकते हैं. इनके सेवन से वजन तो बढ़ेगा ही साथ में शरीर भी तंदुरुस्त रह सकेगा.
3/5
नट्स के सेवन से बढ़ाएं वजन
ड्राई फूड्स वजन को बढ़ाने में आपके बेहद काम आ सकते हैं. इनके अंदर कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में आप अपनी डाइट में अखरोट, बादाम, खरबूजे के बीज, किशमिश, काजू आदि को जोड़ें.
4/5
डेयरी प्रोडक्ट्स को जोड़ें डाइट में
वजन बढ़ाने में दूध से बनी चीजें आपके बेहद काम आ सकती हैं. ऐसे में आप अपनी डाइट में पनीर, मलाई, दही, दूध, मक्खन आदि को जोड़ें. इनके सेवन से वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है.
5/5
हरी सब्जियां का करें सेवन
हरी सब्जियों के अंदर जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में यदि आप हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं तो न केवल वजन बढ़ सकता है बल्कि व्यक्ति शरीर की कई समस्याओं से दूर रख सकता है. आप अपनी डाइट में पालक, बंद गोभी, शिमला मिर्च आदि हरी सब्जियां जोड़ सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.