आज के समय में लोग कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दिन की शुरुआत सही भोजन के साथ करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है. सुबह पानी पीने के फायदे तो आप सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट लहसुन खाने से आपको इनगिनत फायदे हो सकते हैं. जी हां प्रतिदिन सुबह एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन खाने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे-
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है-
खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है. कच्चे लहसुन में पाया जाने वाला एक एलिसिन, कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्त को पतला करने में मदद करते हैं. पकाए जाने पर एलिसिन पतला हो जाता है, इसीलिए इसे कच्चा खाने की सलाह दी जाती है.
इम्यूनिटी बूस्टर-
कमजोर इम्यूनिटी से पीड़ित लोगों के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन बहुत अच्छा काम करता है. लहसुन आपके इम्यून सिस्टम के लिए सुपरहीरो की तरह है. ये उन कणों से लड़ता है जो आपके डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिंक के कारण, लहसुन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को शक्ति देता है. लहसुन में पाया जाने वाला विटामिन सी संक्रमण के खिलाफ एक ढाल की तरह काम करता है, खासकर ये आपकी आंखों और कानों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.
त्वचा में निखार-
Add India.com as a Preferred Source
लहसुन सिर्फ खाना पकाने के लिए नहीं है बल्कि ये त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है. यह मुंहासों को रोकने में मदद करता है और साथ ही जिद्दी मुंहासों के दागों को हल्का करता है. यह एक सनस्क्रीन की तरह भी काम करता है, जो आपकी त्वचा को यूवी किरणों के कारण होने वाली परेशानियों से बचाता है.
यूटीआई से बचाता है-
कच्चा लहसुन ई.कोली बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करता है जो यूटीआई)का कारण बनता है. यह किडनी संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है.
कैंसर से बचाता है-
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन, विभिन्न कैंसर के खिलाफ आपके शरीर को बचाता है. इसकी जीवाणुरोधी शक्ति संक्रमण को दूर करती है.
वजन घटाने में कारगर-
लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं वजन को कम करने के लिए भी किया जाता है. यह उन जीनों पर ब्रेक लगाता है जो फैट स्टोरिंग सेल्स को बनाते हैं. साथ ही, यह थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्न होता है.
सर्दी जुकाम को ठीक करता है-
जिन लोगों को सर्दी आसानी से लग जाती है उनके लिए यह जादू की तरह काम करता है. यह सर्दी और खांसी पैदा करने वाले वायरस के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
कब्ज और गैस्ट्रिक की समस्या से दिलाता है राहत-
खाली पेट लहसुन का सेवन आपके पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह कब्ज और गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.