सर्दियों में खाएं ये देसी चीजें, सर्दी-जुकाम-एलर्जी से मिलेगा झट में आराम...

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए जड़ी-बूटियों का सेवन भी काफी अच्‍छा माना जाता है.

Published date india.com Published: November 11, 2019 3:52 PM IST
सर्दियों में खाएं ये देसी चीजें, सर्दी-जुकाम-एलर्जी से मिलेगा झट में आराम...
सर्दियों में खाएं देसी चीजें

सर्दियां आते ही लोग सर्दी-जुकाम से परेशान होने लगते हैं. इस सीजन में आमतौर पर गर्म चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. जिससे शरीर को गर्माहट मिले.

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए जड़ी-बूटियों का सेवन भी काफी अच्‍छा माना जाता है. पर जानकार की सलाह के अनुसार इनका सेवन किया जाए तो बेहतर होता है.

इसी कड़ी में एमवाई22बीएमआई की संस्थापक और प्रमुख हेल्थ कोच प्रीति त्यागी सर्दियों के मौसम में चुस्त-दुरुस्त व स्वस्थ रहने के लिए कुछ खास जड़ी-बूटियों के बारे में बताया है, जो आसानी से आपकी रसोई में ही आपको मिल जाएंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

– तुलसी को एलर्जी, सांस संबंधी समस्या और ब्रोंकाइटिस की समस्या से निजात पाने में कारगार बताया गया है. प्रतिदिन दो पत्तियों का सेवन सीधे या फिर चाय में डालकर कर सकते हैं. इस पौधे के हर्बल सप्लीमेंट भी आसानी से मिल जाते हैं.

– एक हालिया शोध में पता चला है कि अदरक के सेवन से अस्थमा में काफी आराम मिलता है. अदरक को चाय में डालकर पी सकते हैं. इसके अलावा, काली मिर्च और शहद के साथ मिलाकर लेने पर सांस संबंधी एलर्जी में काफी आराम मिलता है, इससे नाक की नली भी साफ होती है. माइग्रेन की समस्या में लाभदायक है. शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह अनचाहे एलर्जी के लक्षणों में लाभदायक है.

– बिच्छू बूटी एक बारहमासीय पौधा है, जिसका प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता है. मौसमी एलर्जी में यह काफी लाभदायक है.

– ताजे और सूखे रोजमेरी का प्रयोग कई व्यंजनों में किया जाता है. शोध में यह प्रमाणित हुआ है कि रोजमेरी में एलर्जी से लड़ने की क्षमता होने के साथ ही यह अस्थमा से ग्रसित लोगों को आराम पहुंचाती है. इसमें रोजमेरिनिक एसिड होता है, जिसमें एंटीफ्लेमेंटॉरी और एंटीऑक्सिडेंट दोनों गुण होते हैं.

लाइफस्‍टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए Lifestyle पर क्लिक करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.