Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, पक्के से पक्का रंग भी सेकेंडों में छूटेगा

होली खेलना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसके बाद स्किन से रंग को हटाना उतना ही मुश्किल होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो रंगों को आसानी से निकालने में मदद करेंगे.

Published date india.com Published: March 14, 2025 6:03 AM IST
Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, पक्के से पक्का रंग भी सेकेंडों में छूटेगा

रंगों के त्योहार यानी होली लगभग हर किसी को पसंद होता है. छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई इसका आनंद लेते हैं. हालांकि रंग खेलने में जितना मजा आता है, इसे छुड़ाने में उतनी ही परेशानी होती है. होली के रंगों से त्वचा को बचाना और पक्के रंगों को आसानी से हटाना एक बड़ी चुनौती हो सकती है.

होली के रंगों में केमिकल्स मौजूद होते हैं, जिनके चलते त्वचा में जलन, सूजन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय और चीजों की मदद से आप न केवल अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि होली के बाद रंगों को भी आसानी से हटा सकते हैं. आइए जानते हैं होली खेलने के बाद रंग आसानी से छूट जाए इसके लिए होली खेलने से पहले स्किन पर क्या लगाना चाहिए.

  • ग्लीसरीन और गुलाब जल –

गुलाब जल और ग्लीसरीन का मिक्सचर एक बेहतरीन स्किन प्रोटेक्टर हो सकता है. गुलाब जल त्वचा को ठंडक और शांति प्रदान करता है, जबकि ग्लीसरीन त्वचा की नमी को बनाए रखता है. इस मिश्रण को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं, यह रंगों को आसानी से हटाने में मदद करेगा और त्वचा को सॉफ्ट बनाएगा.

  • नारियल तेल-

नारियल तेल को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. ये त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाने में मदद करता है. होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर नारियल तेल लगा लें. यह रंगों को त्वचा में प्रवेश करने से रोकता है और बाद में रंगों को साफ करना आसान बनाता है.

  • ऑलिव ऑयल-

नारियल तेल के अलावा आप चाहें तो ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये भी एक बेहतरीन उपाय है. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और रंगों को हटाने में मदद करता है. होली खेलने से पहले ऑलिव ऑयल को चेहरे और शरीर पर अच्छे से लगाएं, जिससे रंग त्वचा में ज्यादा देर तक न टिके.

  • सेंधा नमक और हल्दी का पैक-

सेंधा नमक और हल्दी का पैक भी एक प्राकृतिक उपाय है, जो होली के रंगों से बचाव करता है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और सेंधा नमक त्वचा के लिए हल्के एक्सफोलिएटर का काम करता है. इसे चेहरे और शरीर पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर धो लें. यह रंगों को हटाने में मदद करता है और त्वचा को भी नरम बनाए रखता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • बॉडी लोशन-

बॉडी लोशन स्किन से रंग छुड़ाने में काम आ सकता है. इसे होली खेलने से पहले त्वचा पर लगाने से रंग को त्वचा में घुसने से रोका जा सकता है. ये त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं और रंगों को आसानी से हटाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, बॉडी लोशन त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, जिससे रंग की वजह से सूखी त्वचा से बचाव होता है.

  • खीरे का रस-

अगर आपकी स्किन ज्यादा संवेदनशील है तो खीरे का रस एक अच्छा विकल्प हो सकता है. खीरे का रस त्वचा को ठंडक और आराम देता है. साथ ही साथ ये त्वचा को निखारने में मदद करता है.

इन नैचुरल तरीकों को अपनाकर आप न केवल होली के रंगों से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं, बल्कि इनसे रंग आसानी से हट भी जाते हैं. इन प्राकृतिक उपायों से आप अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं और होली का आनंद जमकर ले सकते हैं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.