फेस्टिव सीजन में करना चाहते हैं क्रिएटिव तरीके से Home Decor? तो यहां से लें आइडिया

त्योहार आते ही घर सजाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस बार, आप पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके क्रिएटिव होम डेकोर कर सकते हैं.

Published date india.com Published: November 3, 2024 5:20 PM IST
फेस्टिव सीजन में करना चाहते हैं क्रिएटिव तरीके से Home Decor? तो यहां से लें आइडिया

Home Decoration Ideas: फेस्टिव सीजन घर को सजाने का सबसे अच्छा मौका होता है. घर में पड़ी पुरानी चीजों से भी शानदार सजावट की जा सकती है. अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं, तो यहां कुछ क्रिएटिव आइडियाज़ दिए गए हैं.

पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल

कई घरों में पुरानी बेडशीट होती हैं, जो अक्सर बेकार पड़ी रहती हैं. इन्हें निकालें और डिजाइनर लेस के साथ पर्दे बनाएं. ये होममेड पर्दे आपके लिविंग एरिया की खूबसूरती को बढ़ा देंगे. इसके अलावा, बेडशीट से पिलो कवर भी बना सकते हैं, जिससे सजावट और भी खूबसूरत होगी.

मिरर आर्ट

अगर आपके पास पुराना मिरर है, जो खराब हो रहा है, तो उसे सजाने का यह सही समय है. मिरर पर मंडला आर्ट या अन्य क्रिएटिव पेंटिंग बनाएं. यह मिरर आपके ड्राइंग रूम में काफी खूबसूरत लगेगा. पुरानी फोटो फ्रेम्स को नए तरीके से फ्रेम करें. पुराने फोटो निकालकर उन्हें अपनी पसंद से सजाएं. फ्रेम को शीशे, नग या रंग-बिरंगे डेकोर आइटम से सजाना न भूलें. आप फोटो और फ्रेम के बीच स्प्रे पेंटिंग या आर्टिफिशियल फूल चिपकाकर क्रिएटिव तरीके से सजा सकते हैं.

हैंडमेड गमले

टिन के डिब्बे, रिफाइंड की बोतलें या कोक की बोतलें कबाड़ में फेंकने से पहले उन्हें क्रिएटिव तरीके से सजाएं. इन्हें ऑयल पेंट या वॉल पेंट से रंग दें. अपने हाथों से बनाए गए इन गमलों में पौधे लगाएं और अपनी बालकनी को सजाएं. पुराने फ्लावर वास को भी सजाने का यह एक बेहतरीन तरीका है.

तोरण बनाने की कला

घर में पड़ी बेकार चीजों का उपयोग करके आप यूनिक तोरण बना सकते हैं. आइसक्रीम स्टिक, पुरानी सीडी, टूटी हुई चूड़ियां, या पुरानी जूलरी के टुकड़े इकट्ठा करें. इन चीजों से सुंदर तोरण बनाएं, जो आपके घर की सजावट में चार चांद लगाएंगे. इससे न केवल आपका घर खूबसूरत लगेगा, बल्कि आप अपने अंदर की क्रिएटिविटी को तराश सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.