Home Remedies For Indigestion Ajwain Turmeric Ginger Can Give Quick Relief
अपच से हैं परेशान? रात में फूल जाता है पेट... ये दो घरेलू नुस्खे देंगे फौरन आराम, पेट होगा शांत
देर रात पेट भारी लगे या बार-बार गैस बने, तो किचन में मौजूद कुछ आसान उपाय तुरंत आराम पहुंचा सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन, हल्दी और अदरक जैसे घरेलू नुस्खे पाचन को मजबूत कर रात की परेशानियां कम करते हैं.
अपच से अक्सर रातों की नींद उड़ जाती है? पेट भारी लगे, गैस बने और डकारें रुकें ही नहीं—ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे तुरंत राहत दे सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, खराब दिनचर्या और गलत खानपान रात में पाचन को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं, लेकिन किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें पेट के भारीपन और गैस की परेशानी को शांत कर सकती हैं. अनियमित रूटीन, देर से खाना, तला-भुना भोजन, तनाव और देर रात तक मोबाइल चलाना—ये सभी अपच और गैस के बड़े कारण हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि शाम होते-होते पाचन अग्नि धीमी पड़ जाती है, ऐसे में देर रात भारी भोजन पेट को परेशान कर देता है. हालांकि, घर में मौजूद 2-3 चीजें अपच से राहत देने में काफी असरदार मानी गई हैं.
सबसे पहला उपाय—अजवाइन और सेंधा/काला नमक का गुनगुना पानी, जिसे पेट फूलने और गैस में तेजी से फायदा मिलता है. रात का खाना खाने के 30-40 मिनट बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी अजवाइन और नमक मिलाकर धीरे-धीरे पिएं. अजवाइन में मौजूद थायमॉल गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और पेट की सूजन कम करता है. इससे नींद भी बेहतर आती है.
दूसरा असरदार उपाय—हल्दी-अदरक का गर्म पानी. यह प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी ड्रिंक माना जाता है, खासकर उनके लिए जिन्हें रात में एसिडिटी या सीने में जलन की शिकायत रहती है. सोने से 40-50 मिनट पहले 1 कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच अदरक का रस या कद्दूकस किया हुआ अदरक और स्वाद के लिए 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं. हल्दी सूजन कम करती है, अदरक पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गुनगुना पानी पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है.
दिनचर्या में सुधार भी जरूरी
सिर्फ नुस्खे ही नहीं, दिनचर्या में सुधार भी जरूरी है. रात का भोजन हल्का व जल्दी करें, दही और ठंडा खाना देर रात न लें. खाना खाने के तुरंत बाद न लेटें और मोबाइल सोने से 1 घंटा पहले बंद कर दें. रोज 20-30 मिनट टहलना और दिनभर गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद है. आयुर्वेद के अनुसार, वात दोष और कमजोर जठराग्नि इन समस्याओं की जड़ हैं, जिन्हें अजवाइन, हल्दी और अदरक जैसे मसाले संतुलित करने में मदद करते हैं. हालांकि, किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना बेहतर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.