आम सवाल: गर्मियों में चेहरे पर हल्दी लगा सकते हैं? हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां

Home Remedies In Hindi: हल्दी लगाने से त्वचा में निखार आता है. वहीं हल्दी के उपयोग से त्वचा की कई समस्याएं भी दूर होती हैं. लेकिन क्या गर्मियों में हल्दी का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर किया जा सकता है. जानते हैं आगे...

Published date india.com Updated: May 24, 2022 3:16 PM IST
आम सवाल: गर्मियों में चेहरे पर हल्दी लगा सकते हैं? हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां
1 दिन में पिंपल कैसे हटाए

Home Remedies In Hindi: हल्दी की तासीर गर्म होती है. ऐसे में अक्सर गर्मियों में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या अपनी त्वचा पर हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि हल्दी के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं. लेकिन इसकी तासीर गर्म होने पर गर्मियों में हल्दी का इस्तेमाल त्वचा के लिए कितना उपयोगी है, इसके बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या गर्मियों में हल्दी लगा सकते हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि हल्दी लगाने के बाद किन गलतियों को नहीं करना चाहिए. पढ़ते हैं आगे…

क्या गर्मियों में हल्दी त्वचा पर लगा सकते हैं?

बता दें कि हल्दी की तासीर गर्म होती है. ऐसे में गर्मियों में सिर्फ हल्दी को अपनी त्वचा पर लगाने से बचें. आप चाहें तो बेसन के साथ या दही में हल्दी को मिलाकर इसका इस्तेमाल त्वचा पर कर सकते हैं. इससे अलग लंबे समय तक हल्दी को अपनी त्वचा पर लगाने से बचें. यदि कम मात्रा में इसका इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा कि कहीं समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

त्वचा पर हल्दी लगाने के बाद किन गलतियों को ना करें?

यदि आपकी त्वचा पर हल्दी लगा रहे हैं तो हल्दी लगाने के बाद अपनी त्वचा को साबुन या फेस वॉश से ना धोएं. इससे हल्दी से होने वाले फायदों का प्रभाव आपकी त्वचा पर नहीं पड़ेगा.

अपनी त्वचा पर कम समय के लिए हल्दी लगाएं. लंबे समय तक हल्दी अपनी त्वचा पर लगाने से चेहरे पर दाग आने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में त्वचा पर ज्यादा लंबे समय तक हल्दी लगाकर ना छोड़ें.

हल्दी के साथ जिस भी चीज को मिला रहे हैं, ध्यान रहे कि उस चीज से यदि आपको कोई एलर्जी महसूस हो रही है तो उसका इस्तेमाल न करें. वरना ऐसा करने से अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.