घरेलू नुस्खा : पुदीने का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, अपच की समस्या होगी दूर

अपच की समस्या को दूर करने के लिए पुदीना आपके बेहद काम आ सकता है. पुदीना के अंदर से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेट को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं. ऐसे में जानते हैं पुदीने का इसतेमाल कैसे कर सकते हैं...

Published date india.com Published: June 27, 2022 7:06 AM IST
घरेलू नुस्खा : पुदीने का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, अपच की समस्या होगी दूर
Health benefits of Pudina

पेट में दर्द की समस्या होने पर अक्सर लोगों को लगता है कि यह गैस, कब्ज आदि के कारण हैं. लेकिन बता दें कि पेट में दर्द अपच के कारण भी हो सकता है. ऐसे में इस समस्या को दूर करने में पुदीना आपके बेहद काम आ सकता है. बता दें कि पुदीने की पत्तियां अपच की समस्या को दूर करने में उपयोगी है. इसके अलावा पेट में दर्द को दूर करने में भी पुदीने के पत्ते आपके काम आ सकते हैं. अब सवाल ये है कि पुदीने का इस्तेमाल अपच के लिए कैसे किया जाए. तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुदीने का इस्तेमाल अपच के लिए कैसे कर सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

अपच के लिए पुदीना का कैसे करें

  1. सबसे पहले आप गैस पर पानी उबालें और पानी उबालने के बाद उस पर पुदीने की पत्तियों को डालें. अब 10 मिनट बाद गैस बंद करके पानी को छान लें और नींबू का रस मिलाकर पी जाएं.
  2. दूसरा तरीका है कि आप 6 से 7 पत्तों को देने के लिए धो लें और उन्हें अच्छे से क्रश करके एक बाउल में निकाल लें. अब गुनगुने पानी के साथ पत्तों को मिक्स करें और उसका सेवन करें. ऐसा करने से भी अपच की समस्या दूर हो सकते हैं.
  3. तीसरा तरीका है कि आप पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धो लें और उसे सुखाकर उसका पाउडर बना लें. अब आप उस पाउडर का सेवन नियमित रूप से करें. ऐसा करने से अपच की समस्या से राहत मिल सकती है.

नोट – ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पुदीना अपच की समस्या को दूर करने में उपयोगी है. लेकिन यदि आपको पुदीने के इस्तेमाल से किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो तो उसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.