30 दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर, बस ऐसे खाना शुरू कर दें रागी

बढ़ते वजन से हर कोई परेशान है, ऐसे में अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में रागी को जोड़ें.

Published date india.com Published: July 17, 2024 8:28 AM IST
30 दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर, बस ऐसे खाना शुरू कर दें रागी

थुलथुला बदन और बढ़ता वजन भला किसे पसंद है, लेकिन खबार लाइफस्टाइल के चलते ये दिक्कत आजकल लगभग हर दूसरे इंसान को है. हालांति फैट से फिट होने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो रागी आपके बहुत काम आ सकती है. इसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है. ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसका सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

सरसों के दानों की तरह दिखने वाली रागी कई समस्याओं में कारगर मानी जाती है. खासतौर पर मोटापे के मामले में. तो आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको इस सुपरफूड को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है. दरअसल, मोटापा कई बीमारियों का कारण बनता है जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों. ऐसे में स्वस्थ शरीर के लिए मोटापे पर नियंत्रण रखना जरूरी है तो चलिए जानते हैं तेजी से वजन कम करने के लिए रागी का इस्तेमाल कैसे करें.

कई गुणों का भंडार है रागी:

रागी में विटामिन सी से लेकर विटामिन ई, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, फाइबर, पर्याप्त कैलोरी जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं.

इन परेशानियों में कारगर है रागी:

वजन कम करने में मददगार: अगर आप भाी तेजी से वजन कम करने की फिराक में हैं तो एक्सरसाइज के साथ-साथ रागी को अपने आहार में शामिल करें. रागी में मौजूद उच्च फाइबर और प्रोटीन पेट को भरा महसूस कराती है, जिससे हम अधिक खाने से बचते हैं और वजन को नियंत्रित रहता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल: रागी का सेवन करने से रक्त लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है, जिसके चलते बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं.

पाचन में सुधार: रागी में अच्छी मात्रा में हाई फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन में सुधार करता है. ऐसे में बेहतर पाचन आपको पेट की कई समस्याओं से दूर रखता है.

सूजन और तनाव से बचाता है: रागी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन बचाते हैं.

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है: रागी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है, ऐसे में ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है साथ ही ये इंसुलिन के लेवल को बढ़ने से रोकता है.

हड्डियां मजबूत करे: रागी कैल्शियम से भरपूर होता है जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है. ऐसे में कमजोर हड्डियों के लिए रागी खाना शुरू कर दें.

कैसे करें सेवन-

रागी को आप कई तरह से खा सकते हैं. जैसे आप चाहें तो रागी की रोटी खा सकते हैं या आप रागी की दलिया आहार में ले सकते हैं, रागी डोसा, रागी इडली या स्नैक्स के रूप में भी इन्हें ले सकते हैं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.