
Archi Tiwari
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी, India.com के साथ बतौर सब-एडिटर के पद पर पिछले 1 साल से कार्यरत हूं. मैंने अपनी शिक्षा जामिया मिलिया इस्लामिया से पूरी की है, जहां से ... और पढ़ें
Jhaiyaan Khatam Karne Ke Upay: बढ़ती उम्र के साथ झाइयों की समस्या भी बढ़ने लगती है. यह स्किन प्रॉब्लम चेहरे की रंगत को फीका कर देती है. इससे चेहरा मुरझाया और खराब लगने लगता है. इससे निपटने के लिए महंगी क्रीमों की बजाय अगर घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ खास चीजों का प्रयोग करें, तो आपको तुरंत फायदा महसूस होगा.
भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और सूरज की हानिकारक किरणों के कारण चेहरे पर झाइयां (pigmentation) हो जाती हैं. इससे निपटने के लिए कुछ बेहद कारगर घरेलू उपाय काम आ सकते हैं. यह आपकी झाइयों को हफ्तेभर में ठीक कर सकते हैं.
यह नुस्खा पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी: हल्दी और बेसन. हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. वहीं, बेसन एक प्राकृतिक क्लींजर है जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है और रंगत को हल्का करता है.
यह घरेलू नुस्खा इसलिए इतना फायदेमंद है क्योंकि इसमें कोई भी केमिकल नहीं है. यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता और धीरे-धीरे काम करता है. हल्दी और बेसन मिलकर त्वचा की ऊपरी परत पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और नई, स्वस्थ त्वचा को बाहर आने में मदद करते हैं. इससे त्वचा की रंगत एक समान होती है और झाइयों का रंग हल्का होने लगता है. इस नुस्खे का लगातार इस्तेमाल करने से आपको हफ्ते भर में ही अपनी त्वचा में फर्क दिखने लगेगा. यह न सिर्फ झाइयों को कम करता है, बल्कि त्वचा को स्वस्थ और चमकदार भी बनाता है.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.