
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
Benefits of Honey Mixed Hot Water: अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके से सुबह की शुरुआत करते हैं. कुछ लोग सुबह के समय गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं. इससे हमारी सेहत को कई लाभ मिलते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से आपको वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. शहद त्वचा के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है. सर्दी के दिनों में ये खासकर सर्दी-खांसी में बेहद असरदार माना जाता है. गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर तरोताजा रहता है और ऊर्जा मिलती है. इसे खाली पेट पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पाचन में सुधार होता है. जानिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से क्या फायदे होते हैं.
गर्म पानी और शहद के फायदे-
वजन घटाने में करता है मदद-
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए गर्म पानी के साथ शहद अच्छा हो सकता है. अगर आप सुबह खाली पेट रोजाना गर्म पानी के साथ शहद पीना शुरू कर देंगे तो इससे तेजी से आपका वजन कम होगा और शरीर की चर्बी छटने लगेगी. खासकर जब आप इसमें नींबू मिलाते हैं तो यह पानी शरीर को डिटॉक्स करता है. शहद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. मेटाबॉलिज्म तेज होने से वजन कम करना काफी आसान हो जाता है। इससे आप सुबह काफी तरोताजा महसूस करेंगे.
पाचन में सुधार-
गर्म पानी और शहद पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है. कहते हैं कि रोजाना गर्म पानी और शहद पीने से आपका पाचन तंत्र सही रख सकता है. यह पानी पेट खराब होने से बचाता है, जिससे खाना पचाने में आसानी होती है. अगर आप खाने से पहले पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे खाना आसानी से पच जाता है और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं-
शहद को सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है. शहद में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. शहद शरीर को बाहरी कारकों से लड़ने में मदद करता है जिससे आप मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं. शहद में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और यह कई विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत है.
डिटॉक्सिफाई करें-
शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को खत्म के लिए शहद अच्छा माना जाता है. शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र में मदद करते हैं और किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं. यह अग्न्याशय के कार्य में मदद करता है, जिससे आपका संपूर्ण स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
चमक लाता है-
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन चमकती रहे तो गर्म पानी और शहद पीना शुरू कर दें. इससे आपकी स्किन साफ हो जाती है और अंदर से चमक आती है. ये दोनों चीजें रंगत निखारने में भी मदद करती हैं. इससे पिंपल्स की समस्या कम हो जाती है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.