लियोनेल मेसी कैसे 38 की उम्र में रखते हैं खुद को इतना फिट? जानिए क्या है उनकी फिटनेस का फॉर्मूला

Written By: Ritika Updated by: Ritika
Updated Date:June 10, 2026 3:10 PM IST

Lionel Messi Fitness Secrets: लियोनेल मेसी जब मैदान में आते हैं, तो उनकी फिटनेस देख लोग हैरान रह जाते हैं. आइए आज आपको उनकी इस फिटनेस के फॉर्मूले के बारे में बताते हैं, जो उनको सभी से अलग बनाती है.

Lionel Messi Fitness Secrets: दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी का भी नाम शुमार है, जो 38 साल की उम्र में भी मैदान पर अपनी फुर्ती, स्पीड और शानदार प्रदर्शन से लोगों के दिलों में राज करते हैं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, तो खिलाड़ियों के शरीर में भी काफी सारे बदलाव नजर आते हैं अगर ठीक से फिटनेस पर ध्यान न दिया जाए, तो खेलना तक मुश्किल हो जाता है, , वहीं मेसी लगातार अपने खेल और फिटनेस से लोगों के बीच में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए आए हैं. कुछ लोग ये समझ ही नहीं पाते हैं आखिर उनकी फिटनेस का क्या राज है? लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है कि आखिर वो ऐसा क्या खाते हैं और क्या करते हैं, जिस वजह से वो इतने ज्यादा फिट हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कि आखिर लियोनेल मेसी की फिटनेस का राज क्या है, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट होने वाली है आइए आपको इस बारे में अच्छे से बताते हैं.

Advertising
Advertising

मेसी का मानना है कि वो फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं और इस चीज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करते हैं. बचपन से ही उन्होने कई दिक्कतों का सामना करा है. उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और खानपान में बड़े बदलाव किए हैं. ही वजह है कि आज भी वो एकदम फिट और चीते जैसी रफ्तार के साथ में नजर आते हैं. बढ़ती उम्र में फिट रखने के लिए नींद और पोषण भी सबसे ज्यादा जरूरी है.

कैसी है मेसी की डाइट?

मेसी अपने खान-पान को लेकर किसी भी चीज की दिखावटी नहीं करते हैं. जैतून का तेल, साबुत अनाज, फल और सब्जियां को वो अपनी डाइट में शामिल करते हैं. चीनी और जंक फूड जैसी चीजों से वो कोसों दूर रखते हैं. उनका मानना है कि चीनी को मांसपेशियों के लिए सबसे हानिकारक चीज माना जाता है. मांस का सेवन भी अधिक मात्रा में नहीं करते हैं, लेकिन पूरी तरह छोड़ते भी नहीं हैं. प्रोटीन मछली, चिकन और प्रोटीन शेक जैसी चीजों को भी शामिल करते हैं. वह प्रतिदिन तीन प्रोटीन शेक और पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीते हैं. सब्जी का सूप, उबले आलू, हरी सब्जियां और फल के साथ मछली या चिकन को अपनी थाली में शामिल करते हैं.

मेसी का वर्कआउट रूटीन

अगर मेसी के वर्कआउट रूटीन की बात किया जाए, तो वो रोजाना डाइट ही नहीं, बल्कि नियमित ट्रेनिंग भी करते हैं. मेसी रनिंग, स्प्रिंटिंग और हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग से शरीर को फिट और मजबूत रखते हैं. इसी बीच वो अपनी हाइड्रेशन का भी खास ध्यान देते हैं.

(Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. )

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें