प्रतिदिन प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 180 ईमेल आते हैं, जिसमें करीब 40 प्रतिशत ईमेल को वे अनदेखा करते हैं. वहीं महिला या पुरुष कर्मचारी केवल 16 प्रतिशत ई-मेल का ही जवाब देते हैं. एक ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.
ईमेल सहयोग समाधान प्रदाता हाइवर के अनुसार, इस रिपोर्ट में कार्यस्थल पर ईमेल के आदान-प्रदान के व्यापक दुरुपयोग के बारे में बताया गया है कि किस तरह ईमेल इनबॉक्स अव्यवस्थित होता है.
Tips: अखरोट कैसे खाने चाहिए, सादे या भिगाकर? जानें 8 बेमिसाल फायदे…
हाइवर के सह-संस्थापक और सीईओ नीरज राउत ने कहा, “स्पष्ट रूप से ईमेल बातचीत करने का एक लोकप्रिय और आवश्यक जरिया है, लेकिन हाइवर स्टेट ऑफ ईमेल रिपोर्ट से यह निष्कर्ष निकाला गया है कि ईमेल की अव्यवस्था को देखते हुए इसमें महत्वपूर्ण फेरबदल की आवश्यकता है.”
इस रिपोर्ट के लिए कई कंपनियों के कर्मचारियों के करीब 1000 ईमेल अकाउंट्स से डेटा एकत्रित किया.
इनबॉक्स में अव्यवस्था फैलाने वाले ईमेल में सर्वाधिक योगदान कार्यस्थल या कंपनी के ग्रुप ईमेल का होता है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मात्र 51 प्रतिशत लोगों को ग्रुप ईमेल मिलता है.
Tips: जीरे का पानी पीकर पाएं 26 इंच कमर, कुछ और करने की जरूरत ही नहीं…
वहीं करीब 13 प्रतिशत ईमेल ऐसे होते हैं, जिन्हें कर्मचारियों को फॉरवर्ड किया जाता है. लोगों को फॉरवर्ड किए गए ईमेल को करीब 70 प्रतिशत लोग पढ़ते हैं, लेकिन मात्र 20 प्रतिशत ही उसका रिप्लाई करते हैं.
लाइफस्टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए Lifestyle पर क्लिक करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.