How This Woman Lost 22 Kg Without Gym Or Fancy Diet In 1 Year Know The Weight Loss Journey
ना जिम, ना महंगे सप्लीमेंट! इन 4 चीजों से इस महिला ने घर बैठे घटाया 22 किलो वजन
Woman Lost 22 Kg Without Gym Or Fancy Diet: आज के समय में बढ़ता वजन लगभग हर किसी के लिए मुसीबत बना हुआ है. ऐसे में हाल ही में एक लड़की छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर 22 किलो वजन घटाया है. आइए जानते हैं कैसे.
जब भी वजन घटाने की बात आती है तो हम घबरा जाते हैं. दिमाग में ख्याल आने लगता है कि अब परफेक्ट डाइट प्लान को फॉलो करना होगा साथ ही साथ महंगे सप्लीमेंट लेने होंगे साथ ही साथ जिम में घंटों पसीना बहाना होगा. लोग सोचते हैं कि लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदलना पड़ेगा, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है.
हाल ही में कंटेंट क्रिएटर और वेट लॉस कोच नेहा परिहार ने छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर 22 किलो वजन घटाया है, जिससे हर कोई हैरान है. हाल ही में उन्होंने शेयर किया कि कैसे उन्होंने घर बैठे 22 किलो वजन घटाया, वो भी बिना फैट बर्नर, बिना डिटॉक्स ड्रिंक्स, बिना कड़े कैलोरी गिनने और बिना फैंसी रूटीन के. बस एक चीज जो उन्होंने फॉलो की वो थी कंसिस्टेंसी.
ज़्यादा खाना शुरू किया-
अक्सर लोग वजन कम करने के लिए भूखा रहना शुरू कर देते हैं, लेकिन नेहा ने खुद बताया कि मैंने खुद को भूखा रखना बिल्कुल बंद कर दिया, बल्कि मैं रोज 3 फुल मील + 1 स्नैक खाती थी. उन्होंने कहा कि लॉजिक बहुत सिंपल है, मील स्किप करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर फैट स्टोर करना शुरू कर देता है. नेहा ने खाने में बस इस चीज का ध्यान दिया कि खाने में प्रोटीन ओर फाइबर हो.
रोज की वॉक-
अक्सर लोगों को लगता है कि वजन घटाने के लिए आपको घंटों वॉक करनी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. नेहा ने बताया कि इसके लिए दस हजार कदम चलने की जरूरत नहीं है और न ही ट्रेडमिल पर लंबे-लंबे सेशन की. बस रोजाना रात के खाने के 30 मिनट बाद टहलें. इस छोटे से बदलाव से नेहा की पाचन क्रिया, नींद और पेट की चर्बी में सुधार हुआ. अक्सर रात के खाने के बाद वॉक करना उनकी आदत बन गई.
Add India.com as a Preferred Source
100% हेल्दी खाना जरूरी नहीं-
नेहा ने बताया कि उन्होंने 80:20 रूल का अपनाया. इसमें उन्होंने 80% रियल, न्यूट्रिशस फूड खाया और 20% फ्लेक्सिबल, नॉर्मल खाना खाया. इससे उनका हार्मोन बैलेंस बना रहा और खाने की क्रेविंग कम हुई. साथ ही साथ वेट लॉस स्टेबल बना रहा.
जल्दी और हल्का डिनर-
अक्सर लोग ये गलती करते हैं कि देर से खाना खाते हैं, जिसके चलते उनका वजन तेजी से बढ़ता है. ऐसे में नेहा ने बताया कि शाम 7:30 बजे तक डिनर करना उनका रोज का रूल बन गया. साथ ही साथ डिनर में उन्होंने हल्की चीजें लीं, जैसे चीला, क्विनोआ डोसा और दाल-सब्जी आदि.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.