कद्दू की बीज हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. मगर जितना ये हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, उससे कई ज्यादा हमारे चेहरे की स्किन के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं. कद्दू के बीज बड़ी आसानी से मिल जाएंगें. इनको फेंकने की बजाय आप इन तरीकों से इन बीजों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर फेशियल जैसा ग्लो ला सकते हैं. कद्दू के बीज में भर-भरकर विटामिन ई की मात्रा होती है, जो सेल्स को बनाने और नरिश करने में मदद करता है. इसमें मौजूद जिंक हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है. ऐसे ऑल इन वन चीज का सही इस्तेमाल करके हम अपनी स्किन पर ग्लो ला सकते हैं.
क्लींजर बना सकते हैं-
फेस को क्लीन करने के लिए महंगे फेसवॉश क्यों खरीदना, जब हम बेकार पड़े कद्दू के बीजों से ही केमिकलफ्री क्लींजर तैयार कर सकते हैं. इसको तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कप कद्दू के बीज को पीसकर पाउडर बना लें. फिर उसमें आधा कप शहद, एक चम्मच चंदन पाउडर, जाइफल पाउडर मिलाकर फाइन पेस्ट बना लें. बेहतर क्लीनिंग के लिए आप ऐसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्क्रब बनाएं-
कद्दू के बीज का स्क्रब बनाकर लगाने से भी आपको बेहद अच्छे फायदे मिल सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक कप कद्दू के बीज और एक कप कटा हुआ कद्दू लेकर पानी में अच्छी तरह उबालें. इसके बाद सॉफ्ट हो चुके कद्दू और उसके बीजों को ग्राइंड करके अच्छा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट में आप दो बड़े चम्मच कच्चा शहद, दालचीनी पाउडर मिलाएं. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाकर सूखने दें. फिर हल्के हाथों से मसाज करके इस पेस्ट को दो लें. आपके चेहरे की सारी डेड स्किन एकदम गायब हो जाएगी.
डाइरेक्ट करें मसाज-
कद्दू के बीजों को पीसकर उसमें कच्चा शहद मिला लें. इस पेस्ट को आप डाइरेक्ट अपनी स्किन में लगाकर कुछ देर के लिए मसाज कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन अपने आप ग्लो करने लगेगी. कद्दू के बीजों में मौजूद विटामिन ई स्किन को अंदर से हील करता है, जिससे सारी डेड स्किन हटकर चेहरे पर गजब का ग्लो आने लगता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.