घर बैठे इस 1 चीज से चमकाएं काली पड़ चुकीं चांदी की पायलें, खर्च सिर्फ 5 रुपए

अक्सर ऐसा होता है कि चांदी की चीजें पहनते पहनते काली पड़ जाती हैं, जो देखने में भद्दी लगती हैं, ऐसे में आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लाए हैं, जिनकी मदद से आप इन्हें मिनटों में साफ कर सकती हैं.

Published date india.com Published: August 6, 2025 12:51 PM IST
घर बैठे इस 1 चीज से चमकाएं काली पड़ चुकीं चांदी की पायलें, खर्च सिर्फ 5 रुपए

पारंपरिक आभूषणों से लेकर पूजा की थालियों और बर्तनों तक, चांदी का सामान हर भारतीय घरों में पाया जाता है. महिलाओं के पास तरह तरह के चांदी के गहने होते हैं, जिनमें से एक है पायल. जब इन्हें नया नया लेकर आओ तो इनकी चमक एक दम अलग होती है, लेकिन कुछ दिन पहनने के बाद ही ये काली पड़ने लगती है. ये समय के साथ अपनी चमक खो देती हैं. हालांकि ऐसा पुरानी होने की वजह से नहीं, बल्कि हवा और नमी के कारण होता है. ऐसे में समय़ नहीं आता है कि आखिर इन्हें कैसे साफ करें? लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है आप कुछ सस्ती चीजों की मदद से इन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खें लाए हैं, जिनकी मदद से आप इन्हें आसानी से साफ कर पाएंगे.

1. टूथपेस्ट आएगा काम-

चांदी को साफ करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है टूथपेस्ट. चांदी के आभूषणों, खासकर चेन, अंगूठियां, चांदी के झुमके और पायल को आप आसानी से टूथपेस्ट की मदद से साफ कर सकते हैं.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत-

  • सफेद नॉन-जेल टूथपेस्ट
  • एक मुलायम कपड़ा या पुराना टूथब्रश
  • गर्म पानी

कैसे करें सफाई?

  • सबसे पहले चांदी की पायल पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं
  • अपनी उंगलियों या टूथब्रश से धीरे से रगड़ें
  • गर्म पानी से धोएं और मुलायम कपड़े से सुखाएं

2. बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉइल

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत-

  • एक कटोरा या बर्तन
  • एल्युमिनियम फ़ॉइल
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
  • गर्म पानी

कैसे करें सफाई-

  • एक कटोरी में चांदी की चीजें डाल दें
  • अब इसमें बेकिंग सोडा डालें और गर्म (लेकिन उबलता हुआ नहीं) पानी डालें
  • कटोरी को एल्युमिनियम फ़ॉइल से ढक दें (चमकदार साइड ऊपर की ओर)
  • 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें
  • अब इन्हें बाहर निकालें, धोएं और एक मुलायम कपड़े से पोंछ लें

3. नींबू और नमक-

किन चीजों की होगी जरूरत-

  • 1 नींबू
  • 1 बड़ा चम्मच नमक
  • गर्म पानी

कैसे करना है उपयोग-

  • एक कटोरी पानी में नींबू का रस निचोड़ें
  • नमक डालें और मिलाए
  • चांदी की वस्तुओं को 5-10 मिनट तक भीगने दें
  • धोकर मुलायम कपड़े से साफ करें

4. बेकिंग सोडा और सफेद सिरका-

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत-

  • आधा कप सफेद सिरका
  • 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा

कैसे करें इस्तेमाल-

  • सिरका और बेकिंग सोडा को एक कटोरे में मिलाएं
  • चांदी की वस्तुओं को इस मिश्रण में 2-3 घंटे के लिए भिगोएं
  • पोंछकर सुखाएं और अच्छी तरह धो लें

नोट: रत्नों या इनेमल से जड़े चांदी के टुकड़ों पर यह प्रयोग न करें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.