छोटी-छोटी बातों पर आता है गुस्सा? इस पर काबू पाने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

Gusse Ko Kaise Control Kare: गुस्सा आना एक आम बात है, जो किसी भी व्यक्ति को आ सकता है. यह स्वास्थ्य, रिश्तों और मानसिक स्थिति पर नेगेटिव इफेक्ट डाल सकता है. गुस्से से तनाव हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है.

Published date india.com Updated: October 28, 2024 3:13 PM IST
छोटी-छोटी बातों पर आता है गुस्सा? इस पर काबू पाने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

 Anger Control Tips in Hindi: गुस्सा न केवल स्वास्थ्य पर असर डालता है, बल्कि रिश्तों में भी दरार पैदा कर सकता है. गुस्से में लोग अपना आपा भी खो देते है और ऐसे में वह खुद को ही नुकसान पहुंचा देते हैं. गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक होता है.

गुस्सा शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. लंबे समय तक गुस्सा रहने में मेंटल स्ट्रेस बढ़ता हैं और दिमाग पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ता है. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके जिनसे आप अपने गुस्से को कंट्रोल कर सकते हैं.

गुस्से को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

1. जब गुस्सा आए, तो गहरी सांस लें. एक बार में 5-6 गहरी सांस लेना आपके शरीर को रिलैक्स कर देता है. सांस लेते समय अपने मन में  पॉजिटिव सोचें.

2. अगर आप अपने गुस्से पर हमेशा के लिए काबू पाना चाहते हैं, तो अपने रूटीन में मेडिटेशन शामिल करें. रोजाना 10-15 मिनट मेडिटेशन करने से आपका मन शांत रहेगा. यह आपकी सोचने की क्षमता और स्ट्रेस को कंट्रोल करने में भी मदद करेगा.

3. शांत म्यूजिक सुनना गुस्से को कम करने का एक शानदार तरीका है.पसंदीदा सुकून भरे गाने सुनें.ध्यान रखें कि म्यूजिक बहुत तेज न हो, क्योंकि इससे गुस्सा और बढ़ सकता है. हल्का म्यूजिक आपको आराम देगा.

4. जब आप बहुत गुस्से में हों, तो सबसे पहले चुप रहने की कोशिश करें. गुस्से में कुछ भी बोलने से पहले सोचें. आप उल्टी गिनती भी कर सकते हैं, जैसे 10 से 1 तक. इससे आपका ध्यान गुस्से से हट जाएगा और आप शांत महसूस करेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

5. यदि आपको किसी पर गुस्सा आ रहा है, तो उससे थोड़ी दूरी बना लें. यह आपको अपने गुस्से को शांत करने का समय देगा. कुछ समय अकेले बिताने से आपकी भावनाएं स्थिर हो सकती हैं.

6. गुस्सा होने पर अपने इमोशन्स को लिखने की कोशिश करें. यह एक प्रकार की थेरपी है, जिससे आप अपनी भावनाओं को समझ सकेंगे. लिखने से आपको अपनी स्थिति को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.