By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 चीजें, दुबलेपन से मिलेगा छुटकारा
वजन घटाना जितना मुश्किल होता है, उतना ही मुश्किल वजन बढ़ाना भी है. कमजोर और दुबले शरीर की वजह से पर्सनैलिटी पर भी असर पड़ सकता है. इतना ही नहीं, कम वजन वाले लोग बीमारियों की चपेट में भी जल्दी आते हैं.
Weight Gain Foods: जहां एक तरफ कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो दुबलेपन की वजह से शर्मिंदगी महसूस करते हैं. वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजें खाना, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स का सेवन भी शुरू कर देते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. हालांकि, खानपान का ख्याल रखकर हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाया जा सकता है. वेट गेन करने के लिए आपको हाई कैलोरी और पोषण से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है.
वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें
केला
वजन बढ़ाने के लिए केले को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इसमें कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ाने में मदद करती है. एक मीडियम आकार के केले में लगभग 27 ग्राम कार्ब्स और 105 ग्राम कैलोरी होती है, जिसे खाने से न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है.
आलू
आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे डाइट में किसी भी तरीके से शामिल किया जा सकता है. इसे न सिर्फ सब्जी या पराठे बनाकर खाया जा सकता है, बल्कि उबालकर खाना भी फायदेमंद होता है. इसमें कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
ड्राई फ्रूट्स
बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स वजन बढ़ाने में मददगार साबित होते है. इनमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. साथ ही, कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है. ड्राई फ्रूट्स को हेल्दी स्नैक्स के रूप में शामिल करने से शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहने में मदद मिलती है.
दूध
हेल्दी रहने के लिए रोजाना दूध पिएं. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, डी, के और ई जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं. रात में दूध पीना ज्यादा फायदेमंद होता है.
एवोकाडो
तेजी से वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद साबित होता है. इसमें विटामिन-के, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होने के साथ कैलोरी और फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है. इसे डाइट में जरूर शामिल करें.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
-
भूख कम लगने की समस्या अब होगी खत्म! अदरक-नींबू से लेकर जीरा पानी तक, ये 7 रामबाण घरेलू उपाय करेंगे पाचन में सुधार
-
सालाद, जूस, नट्स खाकर भी नहीं कम हो रहा है वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां?
-
पार्लर का 5000 वाला ट्रीटमेंट छोड़ो, दशमेश राव का ये 5₹ वाला जुगाड़ अपना लो, 7 दिन में झाइयां होंगी गायब!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें