ब्रेकअप से उभरने के लिए काम आएगी ये 5 चीजें! हफ्तेभर में पार्टनर की यादों से मिलेगा छुटकारा

Breakup Tips: ब्रेकअप का समय बहुत कठिन होता है. पार्टनर की यादें, दिमाग को सुकून में नहीं रहने देती हैं. हालांकि, कुछ खास तरीकों की मदद से आप हफ्तेभर में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

Published date india.com Published: December 7, 2025 7:20 PM IST
How to Get Over a Breakup
How to Get Over a Breakup

Breakup Healing Tips: ब्रेकअप होना बहुत दर्दनाक होता है. दिल टूटता है, नींद उड़ जाती है और हर गाना, हर जगह पुरानी यादें ताजा कर देती है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इस दर्द से बाहर निकला जा सकता है, और वो भी सिर्फ एक हफ्ते में काफी हद तक. इन 5 आसान चीजें अपनाकर आप खुद में चमत्कारी चेंज महसूस करेंगे, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि कितनी जल्दी मन हल्का हो जाता है.

ब्रेकअप से उभरने के लिए क्या करें?

1. पूरा संपर्क तोड़ दो

फोन, चैट, सोशल मीडिया, सब ब्लॉक कर दो. स्टोरी मत देखो, फोटो मत खंगालो. जितना कम देखोगे-सुनोगे, उतनी जल्दी दिमाग नई जिंदगी की तरफ बढ़ेगा. पहले 3-4 दिन सबसे मुश्किल होते हैं, लेकिन इसके बाद राहत महसूस होने लगती है.

2. रोज व्यायाम करो

सुबह 30 मिनट दौड़ना, जिम जाना या डांस करना शुरू करो. व्यायाम से ब्रेन में हैपी हार्मोन (एंडॉर्फिन) निकलते हैं. इससे दर्द कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. एक हफ्ते में आप खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

3. दोस्तों-परिवार से घिरे रहो

अकेले मत बैठो. अपने सबसे अच्छे दोस्तों को बुलाओ, घरवालों से खुलकर बात करो. हंसो, गप्पे मारो, बाहर घूमने जाओ. जब आपके आसपास प्यार करने वाले लोग होंगे, तो पुराना प्यार अपने आप छोटा लगने लगेगा.

4. नया शौक शुरू करो

जो काम आप हमेशा से करना चाहते थे लेकिन टाइम नहीं मिलता था तो अब शुरू करें. गिटार सीखो, किताबें पढ़ो, कुकिंग ट्राई करो, पेंटिंग करो या ट्रैवल प्लान करो. नया काम दिमाग को इतना व्यस्त रखता है कि पुरानी यादों के लिए जगह ही नहीं बचती.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

5. खुद से प्यार करो 

हर रात सोने से पहले एक कागज पर लिखो, “आज मेरे साथ क्या अच्छा हुआ” और “मैं अपने लिए क्या अच्छा हूं”. इससे आप धीरे-धीरे समझ जाएंगे कि आपकी जिंदगी उस एक इंसान से बहुत बड़ी है. आत्मविश्वास लौटेगा और आप फिर से खुश रहना सीख जाएंगे.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.