खाने का मजा डबल करने के लिए घर पर बनाएं इडली आलू रोल, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Idli Aloo Roll Recipe In Hindi: घर पर नाश्ते में अगर आप कुछ चटपटा और हेल्दी बनाकर खाना चाहते हैं, तो आप इडली आलू रोल बनाकर खा सकते हैं, आइए रेसिपी आपको बताते हैं.

Written by: Ritika
Published: July 13, 2026, 4:53 PM IST

Idli Aloo Roll Recipe In Hindi: अधिकतर लोग नाश्ते में एक ही तरह का खाना रोजाना खा-खाकर काफी ज्यादा बोर हो जाते हैं. घर पर भी समझ में नहीं आता है कि आखिर क्या बनाएं, तो रोज के खाने से थोड़ा सा अलग हो, तो अब आपको सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. अगर आप रोज-रोज एक जैसी इडली खाकर बोर हो गए हैं, तो आप घर पर मसालेदार आलू की स्टफिंग वाला इडली रोल बनाकर खा सकते हैं. ये खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है और साथ ही साथ आपकी हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. यह रेसिपी स्वाद, हेल्थ और क्रंच के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. इसे आप नाश्ते, शाम के स्नैक्स या टिफिन के लिए कुछ यूनिक और हटके बनाने की सोच रहे हैं, तो आप इस रेसिपी को आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं, इसको घर पर बनाने का आसान तरीका.

घर पर कैसे बनाएं इडली आलू रोल?

इडली आलू रोल बनाने के लिए सामग्री

इडली आलू रोल को अगर आप घर पर बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों की जरूरत होती है जैसे- 6-8 इडली, उबले हुए आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च बारीक कटी, छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, छोटा चम्मच हल्दी, छोटा चम्मच धनिया पाउडर, छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक, बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, तेल ये सभी चीजें आपको किचन में आसानी से मिल जाएंगी.

इडली आलू रोल बनाने की विधि

अगर आप घर पर आसानी से इडली आलू रोल को बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लेना है और फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर लेना है. इसमें प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक आपको भून लेना है. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक को भी आपको ऊपर से डाल देना है, अब मैश किए हुए आलू को भी डाल देना है. गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस को बंद कर देनी है. अब आपको इडली लेनी है और उसको हल्का सा गर्म कर लेना है. अब बेलन की मदद से इडली को हल्का-सा चपटा भी आपको कर लेना है. अब आपको इडली को बीच से कट करके आलू की स्टफिंग को इसमें भर देना है. हल्का कॉर्न फ्लोर का घोल भी आप लगा सकते हैं. ब्रेड क्रम्ब्स में भी अच्छी तरह से लपेट दें. पैन में हल्का तेल डालकर इसको थोड़ा सा फ्राई कर लेना है. दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक आपको इसको पकाना है. इडली आलू रोल गर्मागर्म बनकर तैयार है, इसको आप हरी चटनी, टमाटर सॉस, मेयोनीज के साथ में चटकारे लेकर भी खा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.