इस बार सिंपल छोड़िए! खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं भरवां आम का अचार, बच्चों को भी आएगा खूब पसंद

Stuffed Mango Pickle Recipe: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लोगों को अचार खाना बढ़ा ही पसंद होता है आज आपको बताते हैं, कैसे आप भरवां आम का अचार घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Written by: Ritika
Published: June 14, 2026, 5:18 PM IST

Stuffed Mango Pickle Recipe: खाने के साथ अचार खाना काफी लोगों को खूब पसंद होता है, ये आपकी थाली का स्वाद कई गुना तक बढ़ा देते हैं. भारतीय खाने की थाली में अचार न हो तो स्वाद ही नहीं आता है. गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का अचार बनाना लोगों को खूब पसंद होता है, लेकिन अब आप भी हो बोरिंग सा अचार हर बार बनाते हैं, तो कुछ यूनिक आप घर पर बना सकते हैं. भरवां आम का अचार जो इस समय बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आ रहा है. ये अचार न केवल खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. आप इसको किसी भी चीज के साथ आसानी से खा सकते हैं. इसको बनाना काफी ज्यादा आसान है और आप घर पर झटपट से बना सकते हैं. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट तरीके से भरवां आम का अचार बनाना चाहते हैं, तो रेसिपी आपको बताते हैं आप नोट कर सकते हैं आइए आपको बताते हैं.

भरवां आम का अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री

अगर आप घर पर ही भरवां आम का अचार बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ चीजें चाहिए होती हैं जैसे- कच्चे आम, सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, राई (सरसों), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सरसों का तेल, हींग इन चीजों को चाहिए होता है.

भरवां आम का अचार बनाने की विधि

अगर आप इसको घर पर ही आसानी से बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले कच्चे आम को आपको अच्छे से साफ पानी से धो देना है और फिर इसके बाद कपड़े से पोंछकर सूखने के लिए रख देना है. ध्यान रहे कमी बिल्कुल भी नहीं रखनी है. आम को लंबाई में अब आपको 2 टुकड़ों में काट लेना है. अब मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में सौंफ, मेथी दाना और राई को हल्का सा भून लेना है और फिर इन सभी को दरदरा पीस लेना है. इसमें कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हींग को भी मिलाकर अच्छे से मिला देना है. आम के कटे हिस्से में मसाले को अच्छे से भर देना है. कढ़ाई को गरम करके आपको सरसों का तेल डाल देना है और फिर गैस बंद करके ठंडा होने दें. सूखे कांच के जार में मसाला भरे आम को भर देना है और फिर ऊपर से सरसों का तेल भी डाल देना है. 7 से 10 दिनों तक रोजाना आपको अपने अचारों को धूप दिखानी है. बीच-बीच में अचार को हिलाना है. और फिर अचार बनकर तैयार है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.